छह साल की बच्ची से दुष्कर्म में युवक गिरफ्तार

बच्ची से दुष्कर्मबलिया| उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा थाना के एक गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में 19 साल के एक युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया।

बच्ची से दुष्कर्म

बच्ची की हालत काफी नाजुक है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलिया के पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने देर शाम बताया कि रविवार की दोपहर रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 साल का युवक अमित अपने पड़ोसी की छह साल की बच्ची को फुसला कर सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई।

उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि अभियोग दर्ज कर आरोपी युवक अमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

LIVE TV