भारत के इस अचूक हथियार को कैसे झेलेगा पाकिस्तान

बंटवारे के बाद पाकिस्ताननई दिल्ली| बंटवारे के बाद पाकिस्तान ने हर रोज़ भारत के लिए मुसीबतें ही खड़ी की हैं| पाक भारत के आतंरिक मामलों में लगातार दखल देता रहा है| पिछले सत्तर सालों में भारत से चार युद्ध भी झेले हैं| इसके बावजूद पाकिस्तान में आतंकी हमलों की साजिश रची और आतंकियों को ट्रेनिंग दी जा रही है| वहीँ, भारत ने हमेशा पाकिस्तान से एक अच्छे पड़ोसी की तरह बर्ताव किया है|

यह भी पढ़ें : अब भारत के ये दाेे दोस्त मिलकर तोड़ेंगे चीन की ‘दीवार’

हर एक मामले में भारत का खुलेआम विरोध और घेराव करने वाले पाकिस्तान को शायद पता नहीं है कि भारत के पास एक ऐसा अचूक हथियार है, जो उसे एक झटके में ही तबाह कर सकता है| जी हां, ये बात बहुत पुरानी है| इसलिए शायद अब किसी को याद न हो लेकिन पाकिस्तान और भारत के बीच एक ऐसी जल संधि है जो ख़त्म हो जाए तो पाकिस्तान प्यासा मर जाएगा| पाकिस्तानी धरती बंजर बन जाएगी|

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की सबसे बड़ी डिफेंस डील, भारत के खिलाफ तैनात होंगे आठ हमलावर

ये अचूक हथियार है सिंधु जल संधि| भारत और पाकिस्तान के बीच इस संधि को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पाक राष्ट्रपति अयूब खान के साथ साइन किया था| पिछले 56 सालों से भारत इस संधि का पालन कर रहा है| पूरी दुनिया इसे दो देशों के बीच सबसे उदार जल बंटवारा मानती है| इस संधि के अनुसार भारत पाकिस्तान को छह नदियों का लगभग 80 प्रतिशत पानी देता है|

लेकिन पाकिस्तान है कि हमेशा भारत के साथ अपने दोगलेपन पर उतारू रहता है| अगर भारत इस समझौते से अपना हाथ पीछे खींच ले तो पाकिस्तान को अपनी औकात पता चल जाएगी| भारत का यह कदम पाकिस्तान पर बहुत बड़ा दबाव बना सकता है|

अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान भारत की उँगलियों पर नाचेगा| हाफिज़ सईद और दाउद इब्राहिम जैसे आतंकी भारत की जेलों में होंगे ही साथ ही सीमापार से फैलाए जा रहे आतंकवाद पर अपने आप अंकुश लग जाएगा|

LIVE TV