बंगाल में हिंसा पर भड़के बीजेपी सांसद, कहा – याद रहे TMC सांसद और सीएम को भी दिल्ली आना है

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों और आसामाजिक तत्वों के बीच हिंसा की कई खबरें सामने आईं। इसके बाद भी हिंसा बदस्तूर जारी है। भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने तृणमूल कांग्रेस के लोगों पर हिंसा और कत्ल का संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी की जीत के बाद पार्टी के गुंडों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई की। इतनी ही नहीं उन्होंने टीएमसी को चेतावनी भी दी कि टीएमसी के सांसदों, मुख्यमंत्री और विधायकों को भी दिल्ली आना है।

पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने ट्वीट कर टीएमसी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि,”TMC के गुंडो ने चुनाव जीतते ही हमारे कार्यकर्ताओं को जान से मारा, भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियाँ तोड़ी, घर में आग लगा रहें है। याद रखना TMC के सांसद , मुख्यमंत्री , विधायको को दिल्ली में भी आना होगा, इसको चेतावनी समझ लेना। चुनाव में हार जीत होती है, मर्डर नहीं।”

LIVE TV