बंगाल टाइगर को लगाया गया सोने का दांत , वजह सामने आई चौकाने वाली…

अगर इंसानों का दांत टूट जाए तो सोने का दांत लगा दिया जाता हैं , ऐसा तो सोना ही होगा अपने  लेकिन क्या अपने कभी ये सुना हैं की अगर टाइगर का दांत टूट जाए तो उसके भी सोने के दांत लगा दिया जाए। नहीं सोना होगा , जी हाँ ऐसे ही चौकाने वाली खबर सामने आई हैं।

 

 

बतादें की जर्मनी के मैसवाइलर शहर में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां डॉक्टरों ने एक मादा बंगाल टाइगर को सोने का दांत लगाया है। इस मादा बंगाल टाइगर का नाम कारा है। जहां इसी साल अगस्त महीने में खिलौना चबाने की वजह से उसके आगे का बड़ा वाला दांत टूट गया था। उस समय उसकी मरम्मत भी की गई, लेकिन सही न होने की वजह से इसी महीने की शुरुआत में उसे सोने का दांत लगाया गया। इसमें डॉक्टरों को लगभग साढ़े चार घंटे का समय लगा।

तैमूर की बहन छाई सोशल मीडिया में , हैलोवीन डे पर डराया सबको…

दरअसल सोने का दांत लगाने के बाद शुरुआत में कारा को बिना हड्डी वाला मांस खाने को दिया जाता था, क्योंकि दांत को सेट होने में थोड़ा समय लगता है। लेकिन कारा पांच साल की है। साल 2013 में इटली के तस्करों से उसे आजाद कराया गया था, जिसके बाद उसे जर्मनी के टिएरार्ट टाइगर रिजर्व भेज दिया गया था। वहीं जीवविज्ञानी ईवा लिंडेनस्मिड्ट ने बताया कि अब कारा ठीक से मांस को काट कर खा सकती है। वह अब अपने नए सोने के दांत दिखाते हुए मुस्कुराती नजर आती है।

LIVE TV