फ्रेंच अनियन सूप के साथ बदलते मौसम का लुफ्त उठाएं

बदलते मौसम के साथ सेहत और स्‍वाद दोनों में ही परिवर्तन आना शुरू हो जाते हैं। सेहत की बात करें तो इम्‍यूनिटी पॉवर कमजोर होने लगती है तो सर्दी जुखाम होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं स्‍वाद में भी बदलाव हो जाता है। ठंडी तासीर वाली खान-पान के सामान को छोड़कर हम कुछ ऐसा लेना पसंद करते हैं जो बदलते मौसम में नुकसान न करे। ऐसे में हम आपके लिए एक अलग तरह का सूप लेकर आए हैं। आज हम आपको फ्रेंच अनियन सूप बनाना सिखाएंगे। ये सेहत और स्‍वाद दोनों ही मामले में उम्‍दा है।  

फ्रेंच अनियन सूप

फ्रेंच अनियन सूप

सामग्री –

सूप बनाने की सामग्री-

जैतून का तेल-3 टेबल स्पून

मक्खन-20 ग्राम

कैस्टर शुगर-1/2 टी स्पून

प्याज़- 1/2 किलो  (कटा हुआ)

वेजिटेबल स्टॉक-5 कप

मक्खन वाला टोस्ट-4-5

सपा-बसपा गठबंधन को मिला तगड़ा झटका, कई मंत्री भाजपा में शामिल

सूफ्ले बनाने की सामग्री-

मक्खन-20 ग्राम

मैदा-1 ½ कप

गुनगुना दूध-2/3 कप

फ्रेंच राई-1/2 टी स्पून

नमक- स्वादानुसार

काली मिर्च- स्वादानुसार

पीली जर्दी- 2 अंडों की

चीज़- 4 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)

ब्रेड का चूरा- 1 टी स्पून

फ्रेंच अनियन सूप बनाने की वि​धि-

सूप बनाने की विधि-

मक्खन को एक गहरी बर्तन में डालकर गर्म करें।

साथ ही उसमें जैतून का तेल और कैस्टर शुगर डालें।

इसके बाद इसमें प्याज़ डालकर हल्की आंच पर भूनें, जब यह हल्के भूरे रंग की हो जाएं, तो इसमें स्टॉक डालें, एक बार उबाल लें।

बर्तन को ढक दें और एक घंटे के लिए हल्की आंच पर पकाएं ताकि सूप पक कर चार कप जितना हो जाए।

सूफ्ले बनाने की विधि-

एक पैन में मक्खन डालें। उसमें मैदा डालकर हल्की आंच पर पेस्ट के रूप में तैयार करें।

इसमें दूध डालकर लगातार मिक्सचर चलाते रहें। मिक्सचर को एक बार उबाल लें और गाढ़ी सॉस के रूप में तैयार कर लें।

इसके बाद इसमें राई, काली मिर्च और नमक डालें। आंच को बंद कर दें और इसमें चीज़ मिक्स करें। सॉस को ठंडा होने दें।

फिर इसमें अंडों की पीली जर्दी डालकर लकड़ी के चम्मच से मिक्स करें।

एक दूसरी कटोरी में अंडों के सफेद भाग को डालें।

इसमें एक चुटकी नमक डालें। अच्छी तरह मिलाएं। इसे चीज़ में मिक्स करें। तैयार किए गए सूप को बेकिंग डिश में डालकर ऊपर से टोस्ट रखें।

उसके भी ऊपर सुफ्ले मिक्सचर डालें। साथ ही ब्रेड का चूरा, चीज़ और मक्खन डालें।

ओवन को 230 डिगरी पर गर्म करके सूप को 20 मिनट के लिए बेक करें। जब सूफ्ले सुनहरे रंग का हो जाएं, तो इसे निकालकर सर्व करें।

LIVE TV