छह साल के निहाल को फेसबुक ने किया मालामाल

फेसबुकतिरुवनंतपुरम| केरल के कोच्चि शहर में रहने वाले एक 6 साल के बच्चे निहाल की आज कल सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। ऐसा होना भी चाहिए क्योंकि इस 6 साल के बच्चे ने वह काम कर के दिखाया है जो सभी के लिए एक मिसाल है| निहाल के एक विडियो को फेसबुक ने 1 लाख 32 हजार रुपए में खरीदा है|

फेसबुक ने खरीदा विडियो

निहाल एक नन्हें शेफ के रूप में जानें जाते हैं| उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है जिस पर वे अपने वीडियो अपलोड करते रहते हैं| उनके एक वीडियो को खुद फेसबुक ने 1 लाख 32 हजार रुपए में खरीदा है|

वीडियो जो आया फेसबुक को पसंद

निहाल का मिकी माउस मैंगो आइसक्रीम बनाने वाला एक वीडियो यूट्यूब पर बहुत फेमस हुआ| जिसके बाद निहाल के पिता से अमेरिका की एक कंपनी ने संपर्क कर इस विडियो की डिटेल मांगी|

इसके बाद निहाल को फेसबुक की तरफ से वीडियो को खरीदने के ऑफर वाला एक ईमेल मिला। पहली क्लास में पढ़ने वाला निहाल फेसबुक से पैसा लेने वालों में संभवता सबसे कम उम्र का शख्स है। फेसबुक ने इस वीडियो को अपने स्पेस फॉर एव्रिवन के लिए खरीदा है|

शौक बना प्रोफेशन

दरअसल, निहाल किचन में खेल-खेल में अपनी मां का साथ दिया करते थे| एक दिन उनके इस काम का पिता राजगोपाल कृष्णन ने वीडियो बनाया और अपने फेसबुक अकाउंट पोस्ट कर दिया| निहाल के इस वीडियो को काफी लोगों ने सराहा।

जिसके बाद निहाल के पिता ने निहाल का का यूट्यूब चैनल ‘किचाट्यूब’ बनाने का फैसला किया| इस चैनल में निहाल के कुकिंग करते हुए कई वीडियो डाले गये हैं| इस काम में निहाल की मां रूबी राजगोपाल डिश सेलेक्ट करने में उनकी मदद करती हैं।

 

LIVE TV