‘हवाएं’ नहीं हैरी मेट सेजल के गाने की चली आंधी, बन गया रिकॉर्ड

मुंबई। फिल्‍म जब हैरी मेट सेजल का नया गाना ‘हवाएं’ दो दिन पहले ही लॉन्‍च हुआ है। ‘हवाएं’ फिल्‍म का पांचवां गाना हैं। वैसे तो फिल्‍म के सभी गाने पसंद किए जा रहे हैं लेकिन ‘हवाएं’ ने तो रिकॉर्ड ही बना डाला।

फिल्‍म का गाना ‘हवाएं’ 24 घंटे के अंदर सबेस ज्‍यादा स्‍ट्रीम किए जाने वाला चौथा गाना बन गया है। इस गाने का वीडियो लॉन्‍च होने के कुछ घंटो के अंदर सबसे ज्‍यादा बार देखा गया है।

यह भी पढ़ें: नक्क्ष-कीर्ति की सगाई को हैरी और सेजल बनाएंगे ग्रैंड, देखें तस्‍वीरें

इस बात की जानकारी बीती रात सोनी म्‍यूजिक इंडिया ने दी है। शाहरुख खान और अनुष्‍का शर्मा की फिल्‍म फिल्‍म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का यह गाना 24 घंटे के अंदर दुनिया ने सबसे ज्‍यादा बार सुना गया है। इस रिकॉर्ड लिस्‍ट में केवल भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया के वीडियो शामिल हैं। लिस्‍ट में ‘हवाएं’ चौथे स्‍थान पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें: कॉमेडी सीरीज से हंसाने वाला ये एक्‍टर रुला के चला गया

बता दें, दोनों क फिल्‍म जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्‍त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्‍म को इम्तियाज अली ने डायरेक्‍ट किया है।

 

 

 

 

 

LIVE TV