फिल्मफेयर 2021: ‘थप्पड़’ रही 2020 की बेस्ट फिल्म, दिवंगत इरफान को इस अवार्ड से नवाज़ा, यह है पूरी लिस्ट

पिछले साल रिलीज़ हुई कुछ चाँद फिल्मों के लिए फिल्मफेयर ने 66वां फिल्मफेयर अवार्ड का आयोजन किया। ‘थप्पड़’ रही पिछले साल की बेस्ट फिल्म।

कोरोना काल के चलते विश्व के हर सेक्टर को नुक्सान हुआ। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बात करें तो पिछले साल लॉकडाउन के चलते कई फिल्मे बड़े परदे पर रिलीज़ नहीं हो पाई। अधिकतर फिल्मों ने OTT का रुख किया तो कुछ ने सिनेमाघरों के दुबारा खुलने का इंतज़ार किया। कुछ फिल्में साल की शुरुवात में लॉकडाउन लगने से पहले ही रिलीज़ हो गयी थी। इन्ही कुछ रिलीज़ हुई फिल्मों के लिए फिल्मफेयर ने 66वां फिल्मफेयर अवार्ड का आयोजन किया।

बॉलीवुड के महान कलाकार इरफान खान, जिन्होंने पिछले साल इस दुनिया को अलविदा कह दिए था, उनकी आखरी रिलीज़ हुई फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। इस मौके पर फिल्म जगत द्वारा उन्हें काफी याद किया गया। अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर (क्रिटिक) अवार्ड तो, अलाया फर्नीचरवाला को फिल्म ‘जवानी जानेमन’ के लिए बेस्ट डेब्यू (फीमेल) अवार्ड दिया गया। वहीँ, एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने फिल्म ‘थप्पड़’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (पॉपुलर) का फिल्म फेयर अवार्ड हासिल किया। एक्ट्रेस तिलोत्मा शोम ने फिल्म ‘सर’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड(क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किया। इनके अलावा सैफ अली खान बेस्ट सपोर्टिंग रोल(मेल) के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड ले गए।

अवार्ड लिस्ट :

बेस्ट फिल्म
थप्पड़
बेस्ट डायरेक्ट
ओम राउत (तन्हाजी: द अनसंग वारियर)
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)
प्रतीक वत्स(ईब आल्लय ऊ!)
बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (मेल) म
इरफान (अंग्रेजी मीडियम)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)

अमिताभ बच्चन – (गुलाबो सिताबो)
बेस्ट एक्ट्रेस लीडिंग रोल(फीमेल)
तापसी पन्नू (थप्पड़)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)
तितोल्मा शोम- (सर)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल)
सैफ अली खान (तन्हाजी: अनसंग वारियर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (फीमेल)
फारूक जाफर (गुलाबो सिताबो)
बेस्ट स्टोरी
अनुभव सुशीला सिन्हा और मृनमयी लागू वैकुल (थप्पड़)
बेस्ट स्क्रीनप्ले
रोहेना गेरा (सर)
बेस्ट डायलॉग
जूही चतुर्वेदी(गुलाबो सिताबो)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर
राजेश कृष्णन(लूटकेस)
बेस्ट डेब्यू फीमेल
अलाया फर्नीचरवाला (जवानी जानेमन)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम
प्रीतम (लूडो)
बेस्ट लिरिक्स
गुलजार- (छपाक-छपाक)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)
राघव चैतन्य (एक टुकड़ा धूप-थप्पड़)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर(फीमेल)
असीस कौर- (मलंग- मलंग)
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
इरफान खान

LIVE TV