फिर चर्चाओं में आए MS Dhoni, जानिए किस तरह सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

*काव्यता तिवारी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) बीते काफी समय से क्रिकेट की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट(INTERNATIONAL CRICKET) से संन्यास लेने वाले धोनी आइपीएल(IPL) 2020 में नजर आए थे। हालांकि उसके बाद उन्हें फिलहाल बल्ला थामे हुए नहीं देखा गया। क्रिकेट से ही फैंस के दिलों पर राज करने वाले धौनी भले ही इन दिनों क्रिकेट से दूर हो लेकिन फिर भी वह चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बार धोनी के चर्चा में होने का कारण क्रिकेट नहीं कुछ और है। जी हां आपको बता दें कि इस बार एमएस धोनी अपने लुक के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। धौनी को उनके फैंस नए-नए अवतार में देखना पसंद करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। आपको बता दें कि अपने क्रिकेट(CRICKET) करियर के शुरुआती दिनों से ही एमएस धोनी (MS DHONI) अपने हेयर स्टाइल और लुक को बदलते रहे हैं। ऐसा कई बार हो चुका है जब उनके फैंस ने उन्हें बिल्कुल अलग ही अंदाज में देखा है। उनका यह बदला हुआ अंदाज भी उनके फैंस को कभी निराश नहीं करता। बल्कि उनकी दीवानगी लगातार उनके चाहने वालों के दिलों में बढ़ती ही जाती है। आइपीएल 2021 (IPL 2021) में चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) यानी सीएसके(CSK) की कप्तानी फिर से करने के लिए तैयार एमएस धोनी(MS DHONI) का नया लुक अब सोशल मीडिया पर सनसनी मचाए हुए हैं।

LIVE TV