जानिए बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की ब्यूटी और फिटनेस का राज…

बॉलीवुड की मस्तानी यानि कि दीपिका पादुकोण हिट फिल्में देने के साथ ही अपनी ब्यूटी और फिटनेस को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं और अपने फैन्स का दिल जीतती हैं। शनिवार को दीपिका पादुकोण का जन्मदिन है। इस बार वह अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगी। हाल ही में दीपिका ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी है।

जानिए बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की ब्यूटी और फिटनेस का राज...

शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। दीपिका की फिटनेस के पीछे घंटों मेहनत छिपी है। दीपिका नियमित रूप से व्यायाम के साथ खानपान पर विशेष ध्यान देती हैं। दीपिका यूं ही कुछ भी खाने से परहेज करती हैं। इस स्लाइडशो में हम आपको दीपिका पादुकोण की डाइट के बारे में बता रहे हैं।

जानिए बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की ब्यूटी और फिटनेस का राज...

प्रयागराज से पहली बुरी खबर… एक दर्जन टेंट में लगी आग…

ब्रेकफास्ट

दिनभर की एनर्जी का राज होता है ब्रेकफास्ट, यह बात कई शोध में भी साबित हो चुकी है। दीपिका पादुकोण के दिन की शुरूआत हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ होती है।

सुबह के नाश्ते में दीपिका उपमा, इडली के साथ दो अंडे और एक गिलास निम्न वसायुक्त दूध का सेवन करती हैं। इससे उनको दिनभर एनर्जी मिलती है और वह फ्रेश दिखती हैं।

जानिए बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की ब्यूटी और फिटनेस का राज...

लंच

दीपिका को दोपहर का भोजन समय पर चाहिए होता है। दीपिका भले ही ज्यादातर विदेशों में शूटिंग करती हों, लेकिन उनको लंच में अधिकतर भारतीय और सादा खाना पसंद है।

सिर्फ एक नोट के लालच में महिला गवा दिए 20 लाख, जानें क्या है मामला

दीपिका नॉनवे‍जीटेरियन भी हैं, इसलिए वह लंच में दो रोटी के साथ तली हुई मछली खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा दाल, चावल और सलाद इनको सबसे अधिक पसंद है।

स्नैक्स

लंच और रात के खाने के बीच कई घंटों का अंतर होता है, ऐसे में हेल्दी स्नैक्स की भूमिका बढ़ जाती है। दीपिका की बात करें तो वह लंच के बाद स्नैक्‍स में फिल्टर कॉफी के साथ सूखे मेवे खाना पसंद करती हैं।

डिनर

फिट रहने में डिनर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। दीपिका रात का खाना जल्दी करना पसंद करती हैं और वह बाहर के खाने से परहेज करती हैं। रात के खाने में दीपिका रोटी के साथ हरी और पत्तेदार सब्जी और सलाद का सेवन करना पंसद करती हैं।

दीपिका की अन्य बातें

दीपिका खानपान के साथ-साथ अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देती हैं। दीपिका के दिन की शुरूआत जल्दी होती है। वह नियमित रूप से सुबह के वक्त योग करती हैं। शूटिंग के दौरान जब भी वक्ति मिलता है वह योग करती हैं।

रात के समय दीपिका पादुकोण को पार्टी से ज्यादा जल्दी सोना पसंद है। इसलिए किसी जरुरी पार्टी के अलावा वह कहीं भी जाना पसंद नहीं करती हैं।

LIVE TV