पेरिस से उड़े विमान का मलबा मिस्त्र में मिला

प्लेन क्रैशकाहिरा| मिस्र के सशस्त्रबलों ने देश की विमानन कंपनी ‘इजिप्ट एयर’ के लापता विमान का मलबा ढूंड लिया है। सशस्त्रबलों ने एक बयान में कहा कि उन्हें प्लेन क्रैश होने के बाद विमान के मलबे को तटीय शहर अलेक्जेंड्रिया से 290 किलोमीटर दूर उत्तर में खोज लिया गया है|

हम आप को बता दें कि गुरुवार की सुबह गायब हुए एजिप्ट एयरलाइंस के लापता विमान को खोजने का काम चल रहा था लेकिन अब इस विमान के मलबे को ढूंडा लिया गया है| कई देशों के जहाज़ और विमान मिल कर इस लापता विमान के मलबे की तलाश में जुटे हुए थे| अमेरिका भी मलबा ढूंढने के काम में मदद की पेशकश की थी|

प्लेन क्रैश के पीछे आतंकी साजिश

व्हाट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्न्स्ट ने कहा था कि लापता विमान की तलाश करने के लिए अमेरिकी नौसेना अपना विमान भेज रही है| वहीँ मिस्र के उड्डयन मंत्री शेरीफ़ फ़ाथी ने कहा था कि इस विमान हादसे के पीछे तकनीकी गड़बड़ी की जगह चरमपंथी साज़िश की संभावना ज़्यादा लग रही है|

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने भी कहा था कि इस विमान क्रैश के कारण की जांच में हर एक विकल्प पर विचार करना ज़रूरी है|

इस विमान में 56 यात्री और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे| ये विमान पेरिस से काहिरा जा रहा था| एजिप्ट एयरलाइंस के अधिकारियों की मानें तो भूमध्यसागर के ऊपर से गायब होने के पहले विमान ने दो तीखे मोड़ लिए थे| जब यह विमान रडार से ग़ायब हुआ तो यह लगभग 37 हज़ार फ़ुट की ऊंचाई पर था|

यात्रियों में मिस्त्र के 30, फ्रांस के 15, एक ब्रिटिश, दो इराक़ी नागरिकों के अलावा कनाडा, बेल्जियम, क़ुवैत, सऊदी अरब, अल्जीरिया, सूडान, चाड और पुर्तगाल के नागरिक हैं|

LIVE TV