प्रेम में पागल युवक ने महिला और उसके बच्चे को की जान से मारने की कोशिश, लोहे की रॉड से किया हमला

REPORT- VIKAS SOLOMAN (KANPUR)

प्रेम में पागल एक युवक ने शादी शुदा महिला और उसके बेटे को जान से मारने कि नियत से हमला कर दिया | प्रेमी ने महिला और उसके बेटे के सर पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया | महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया | सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायल माँ बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है |

घाटमपुर थाना क्षेत्र के रामसारी गांव के रहने वाले राघवेन्द्र की पत्नी शिवदेवी का प्रेम प्रसंग वंही के रहने वाले रणविजय से चल रहा था | राघवेंद्र को जब इसकी जानकारी हुयी तब पति पत्नी में अक्सर कहासुनी होने लगी |

रोज रोज लड़ाई से आजिज आकर शिवदेवी तीन साल पहले अपनी ससुराल से बेटे के साथ मायके आ गयी | उसके बाद रणविजय शिवदेवी को अपने साथ कानपुर ले आया और अपने परिचित के घर रहने लगा |

मंगलवार को शिवदेवी अपने मायके जाने की जिद करने लगी जिसपर रणविजय से उसका झगड़ा होने लगा | शिवदेवी अपने मायके जाने की बात पर अड़ी रही तो रणविजय ने गुस्से में आकर लोहे की रॉड से उसको और बेटे अंकुश के सर पर ताबड़तोड़ वारकर घायल कर दिया | घायल शिवदेवी के शोर मचाने पर रणविजय मौके से भाग निकला | स्थानीय लोगो की सुचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल माँ बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया |

सीओ कोतवाली राजेश पांडेय के मुताबिक शिवदेवी रामसारी घाटमपुर की रहने वाली है | इनसे पूछताछ करने पर जानकारी हुयी है कि यह अपने पति से अलग होकर रणविजय नामक व्यक्ति के साथ कोतवाली क्षेत्र के पास बने ट्यूबेल आपरेटर के कमरे पर रह रही थी |

प्रदेश भर से नर्सरी प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं पहुंची सीएम आवास, किया प्रदर्शन रखी ये मांगे

रणविजय से शिवदेवी की किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी,जिसपर रणविजय ने माँ बेटे के सर पर लोहे की रॉड मार दी जिससे दोनों घायल हो गये | घायल माँ बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी |

LIVE TV