प्रेम चढा परवान : 70 वर्षीय विधवा से युवक ने रचाई शादी

प्रेम

मुजफ्फरपुर। कहते हैं कि प्रेम में इंसान अंधा हो जाता हैं। उसे समाज, जाति धर्म का कोई ज्ञान नही रहता। यहां तक की उम्र भी प्रेम में मायने नही रखती। अपने प्रेम के बीच में आने वाली हर बाधा को वह दर किनार करके प्रेम को पाने को प्रयत्‍न करता है, कुछ ऐसा ही हुआ है बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के हत्था गांव में, जहां एक 30 वर्षीय युवक ने 70 वर्षीय विधवा से शादी रचा ली। शादी को सामाजिक मान्यता भी मिल गई। सामाजिक स्तर पर लिए गए फैसले के बाद दोनों की शादी कराई गई।

हत्था गांव के युवक और वृद्धा के बीच अर्से से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की चौक पर पान की दुकान है, जबकि महिला देहाती चाय-नाश्ते की दुकान चलाती है। दुकानदारी के दौरान ही दोनों में नजदीकी बढ़ी और प्रेम प्रसंग चलने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार दोनों को प्रेमालाप के दौरान पकड़ा गया। मनाही के बावजूद पकड़े जाने पर पंचायत भी हुई, जिसमें दोनों को कई बार ऐसा न करने की हिदायत दी गई थी।

ये भी पढें:- मध्य प्रदेश में बारिश का तांडव, अब तक 12 की मौत

बात नहीं मानने पर दोनों को कई बार दंड देकर भी छोड़ा गया। फिर भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग जारी रहा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने बैठक कर सामाजिक स्तर पर दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। इसके बाद आनन-फानन में शादी के जरूरी सामान जुटाए गए और गांव स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर पर इस बेमेल प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई। बताया जाता है कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। उसे दो बच्चे भी है। वहीं महिला को नाती-नतिनी और पोता-पोती के अलावा भरा-पूरा परिवार है।

LIVE TV