प्रेमिका ने मारा 13 बार चाकू फिर भी लड़का करना चाहता है विवाह

बॉयफ्रेंड पर चाकू से 13 जानलेवा वार करने वाली गर्लफ्रेंड को रशियन पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। खतरनाक इरादे वाली इस गर्लफ्रेंड को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां उसे सजा सुनाई जानी थी। लेकिन, अपनी गर्लफ्रेंड से बेइंतेहा प्यार करने वाले बॉयफ्रेंड ने कोर्ट को उसके साथ नरमी बरतने की अपील की। सुनवाई से पहले लड़के ने कोर्ट रूम में ही लड़की को प्रपोज किया और शादी की इच्छा जाहिर की। लड़के की अपील के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई तक के लिए फैसला टाल दिया है।

रशियन प्रॉसिक्यूटर ने कोर्ट को बताया कि, सनकी लड़की ने शाकुर (पीड़ित शख्स का नाम) पर चाकू से 13 जानलेवा वार किए थे। इस जानलेवा हमले के बाद भी शाकुर सिर्फ इसलिए बच पाया क्योंकि वह मौके से भागने में सफल रहा।

यदि शाकुर मौके से नहीं भागता तो उसकी जान भी जा सकती थी। जज के सामने खड़ी आरोपी लड़की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लड़की ने कोर्ट को बताया कि, घटना के वक्त वह नशे में थी। उसे याद नहीं है कि उसने बॉयफ्रेंड पर चाकू से इतने हमले क्यों किए थे।

लड़के के अनुसार, वह अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। उससे अनजाने में ये गलती हुई है, इसलिए कोर्ट उसको कम से कम सजा सुनाए। वहीं, कोर्ट का कहना है कि लड़की को हमला करने के मामले में दोषी पाया गया है, लिहाजा उसे कम से कम 6 साल की सजा हो सकती है।

मामले की सुनवाई कर रहीं जज बिकमर्जिन ने कहा कि, परिस्थियों की वजह से लड़की अपने नापाक इरादों में सफल नहीं हो सकी। वहीं, लड़का अगर मौके से नहीं भागता और वक्त पर उसे इलाज नहीं मिलता तो उसके जान को खतरा हो सकता था।

इन 44 सड़कों तक आसानी से भारत-चीन बॉर्डर पर पहुचेगी सेना

उन्होंने आगे कहा कि, गहरे घाव की वजह से लड़के को लगभग तीन हफ्तों तक अस्पताल में रहना पड़ा। ये अपराध माफ करने योग्य नहीं है। लेकिन, लड़का चाहता है कि उसकी प्रेमिका को माफ कर दिया जाए क्योंकि वह उससे शादी करना चाहता है। लड़के की अपील के बाद जज ने अगली सुनवाई तक फैसला टाल दिया है।

LIVE TV