प्रियंका-निक की शादी में सलमान की बहन अर्पिता बेटे आहिल के संग पहुंची जोधपुर

मुंबई.अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की। इस शादी में शामिल होने के लिए लगातार मेहमान जोधपुर पहुंच रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि, हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता खान बेटे आहिल संग जोधपुर पहुंच चुकी हैं।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी एक्टर व सिंगर निक जोनास की रॉयल वेडिंग जोधपुर में 2 दिसंबर को होना है। इस शादी में जहां एक दोनों के परिजन जोधपुर पहुंच चुके हैं वहीं बाकी मेहमान भी धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता बेटे आहिल संग पहुंच चुकी हैं।

कॉमेडियन केविन ब्रिजेस ने प्रशंसकों से मांगी माफी

गुरुवार की सुबह प्रियंका और निक दोनों मुंबई से जोधपुर पहुंचे थे। साथ में प्रियंका के परिजन मौजूद थे। इसके बाद इसी दिन दोपहर में निक के माता-पिता जोधपुर पहुंचे थे। साथ में निक के दोस्त भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि, रस्मों की शुरुआत हो चुकी है जिसमें सबसे पहले मेहंदी की रस्म निभाई जाएगी। आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होने जा रही है।

LIVE TV