बेवॉच गर्ल प्रियंका को लगी चोट, खुद करना पड़ रहा इलाज

प्रियंका चोपड़ामुंबई। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म “बेवॉच” की शूटिंग के दौरान सेट पर घायल हो गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका के साथ फर्स्ट एड किट और कुछ दवाइयां दिखाई दे रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा हुईं घायल

प्रियंका ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा ‘काम की चोटों का इलाज’। “बेवॉच” में प्रियंका ने विलेन का रोल प्ले किया है। प्रियंका इस फिल्म में विक्टोरिया लीड्स की रोल में हैं। हालाँकि उनका कहना है कि उनको निगेटिव रोल करना बेहद पसंद है।

फिल्म के डायरेक्टर सेठ गॉरडन के साथ भी प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी। प्रियंका कई जाने माने हॉलीवुड स्टार्स ड्वेन जॉनसन, जैक एरॉन, जॉन बास, केली रोहरबैच, एलैक्जैंड्रा डाडारियो के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा को बुरा होना पसंद है

इससे पहले प्रियंका ने एक और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “लगता है कि मुझे बुरा होना बहुत पसंद है।” प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म 90 के दशक में आने वाली लोकप्रिय टीवी श्रृंखला ‘बेवॉच’ पर आधारित है। इस फिल्म में हॉलीवुड के स्टार्स में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन भी हैं।

https://www.instagram.com/p/BFWJHh0psxi/

 

LIVE TV