प्रियंका चोपड़ा ने लॉकडाउन के बीच अपने पति निक जोनास के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, तस्वीरें हो रही वायरल

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा गर्मी के आखिरी कुछ दिनों का जमकर आनंद लेते हुए नजर आ रही हैl उन्होंने अपनी बिकिनी मेंएक तस्वीर शेयर की है। जो जमकर वायरल भी हो रही हैl   वर्तमान में अमेरिका में पति निक जोनास के साथ रह रही प्रियंका चोपड़ा COVID-19 लॉकडाउन के दौरान अपने सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव रही है और यह प्रक्रिया अब भी जारी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की है, इस खूबसूरत तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने गर्मी के आखिरी कुछ दिनों का आनंद लेने की बात कही है।

स्ट्रॉपी शोल्डर वाली फ्लोरल ड्रेस में वह बहुत खूबसूरत लग रही है। प्रियंका ने फोटो को कैप्शन दिया है, ‘गर्मियों के अंतिम कुछ दिन…,’ इस खूबसूरत तस्वीर के लिए उन्होंने फोटोग्राफर को क्रेडिट भी दिया है। प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो को कई लोगों ने पसंद किया हैl इसे लाइक करने वाली उनकी भाभी डेनिएल जोनास भी है। इसके अलावा टिप्पणी करने वालों में अभिनेत्री नरगिस फाखरी और निर्माता सृष्टि बहल आर्य भी हैं जिन्होंने क्रमशः ‘नाइस शॉट’ और ‘माई ब्यूटी’ लिखा है।

https://www.instagram.com/p/CEpbKoHjjd0/?utm_source=ig_embed

प्रियंका ने लॉकडाउन के बीच अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम बिताया है। जिस फोटोग्राफर ने प्रियंका की शानदार सुंदरता को अपने लेंस में कैद किया है, उसने हाल ही में एक ब्रांड एंडोर्समेंट शूट के लिए भी प्रियंका की तस्वीरें खिंची थी। काम के मोर्चे पर आलिया भट्ट को एस.एस. राजमौली के मैग्नम ओपस आरआरआर में प्रियंका चोपड़ा से बदलने की भी अटकलें थीं। हाल के दिनों में निक जोनास का परिवार ने एक जश्न मनाया है, क्योंकि जो जोनास और पत्नी सोफी टर्नर को 22 जुलाई, 2020 को एक बच्ची हुई है, जिसे उन्होंने विला नाम दिया है।

https://www.instagram.com/p/CAi9Fe2j3ne/?utm_source=ig_embed

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैl वैसे उनकी पिछली फिल्म फ्लॉप रही थींl उन्होंने फरहान अख्तर के साथ फिल्म की थींl जो दर्शकों को बिलकुल भी पसंद नहीं आई थींl 

LIVE TV