बिकिनी से भी छोटे इस खास कपड़े पर जानिए क्या हैं प्रियंका के जज्बात

प्रियंका चोपड़ा मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड सीरियल Quantico सीज़न-2 और फिल्म ‘Beywatch’ की वजह से चर्चा में हैं। प्रियंका ने सीरियल में अपने को-स्टार के साथ बोल्ड सींस देने में कोई भी कमी नहीं छोड़ी है। लेकिन प्रियंका ने एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर आपको झटका ज़रूर लगेगा।

प्रियंका चोपड़ा की पसंद

दरअसल प्रियंका ने फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा से दिल खोलकर बात-चीत की। अनुपमा ने पूछा कि प्रियंका के फैंस उनके दूसरे सीज़न के पहले वीडियो को देखकर काफी एक्साइटेड थे कि वह अब कुछ इससे भी ज्यादा बोल्ड अवतार में नज़र आ सकती हैं। तो क्या अब वह कुछ ऐसा करेंगी।

इस पर प्रियंका ने कहा कि बोल्ड मतलब बोल्ड होता है, नंगापन नहीं। उन्होंने कहा कि बिकिनी और ब्रा में बहुत फर्क होता है। इसलिए वह कभी सिर्फ ब्रा में तो नज़र नहीं आएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात से उनके फैंस को झटका ज़रूर लगेगा लेकिन उन्हें अपनी सीमा बड़े अच्छे से पता है।

उनसे पूछा गया कि अब दीपिका और सोनम भी हॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। इस पर प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा कि दीपिका ने फिल्म साइन कर दी है और सोनम पर चर्चा अभी ज़ारी है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें भी यहां काम करके बहुत ख़ुशी होगी और खुद पर गर्व होगा जैसे आज उन्हें हो रहा है।

LIVE TV