क्वांटिको गर्ल प्रियंका को मिला नया आशिक

प्रियंका चोपड़ा मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के क्वांटिको सीज़न 2 में एक ट्विस्ट आने वाला है जिसमें उनके करैक्टर एलेक्स के पर्सनल लाइफ के बारे में दिखाया जाएगा

प्रियंका चोपड़ा को मिला नया आशिक

इसके पहले सीज़न में दिखाया गया है कि एलेक्स का अफेयर रयान बूथ से चल रहा हैहालांकि उसके अफेयर का दूसरे सीज़न में ‘द एंड’ हो जाता है लेकिन इसी बीच खबरें आ रही हैं कि दूसरे सीज़न में हॉलीवुड एक्टर रुसेल टोवे की एंट्री होती है जो प्रियंका को हकीकत में बहुत चाहता है वहीँ, इसका सीरियल में भी अहम किरदार होगा

दूसरे सीज़न में दिखाया गया है कि एलेक्स और रयान के बीच कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो जाता हैख़बरों के मुताबिक, एलेक्स को नए सीज़न में किसी दूसरे लड़के से प्यार हो जाता है

प्रियंका चोपड़ा बनी गोल्डेन गर्ल

बताया जा रहा है कि मैक्सिम और वोग की तरह वह एक और फोटोशूट करना चाहती हैं जिसमें उनके फेस पर गोल्डेन मेकअप होगा।

मैक्सिम इंडिया के कवर पेज पर भी प्रियंका छाईं रहीं। देसी गर्ल प्रियंका ने ब्लैक आउटफिट में फोटोशूट कराया था, जो इस मैगजीन के कवर पेज के लिए फाइनल किया गया था। इस बोल्ड अंदाज़ में प्रियंका बहुत ग्लैमरस लग रही थीं।

इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा को हॉटेस्ट वुमन कैटेगरी में रखा जा चुका है। इस हॉटेस्ट कैटेगरी में 100 वुमन शामिल थीं । हालांकि प्रियंका चोपड़ा को नंबर वन का स्थान प्राप्त हुआ ।

मैक्सिम इंडिया मैगजीन ने साल 2011-2013  में भी प्रियंका चोपड़ा को ‘द हॉटेस्ट वुमेन इन द वर्ल्ड’ से नवाजा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नित नए आयाम गढ़ रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह खुद को सीमित नहीं रखना चाहतीं और एक सफल व्यक्ति बनना चाहती हैं। प्रियंका को अमेरिकी टेलीविजन श्रंखला ‘क्वांटिको’ से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली है और जल्दी ही वह हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आएंगी।

उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हर कोई अपनी कमजोरी ढूंढ़े और अपनी शक्तियों पर ध्यान केंद्रित करे।

प्रियंका ने कहा, “एक अभिनेत्री, एक गायिका और जो कुछ भी मैं हूं, मैं उससे ज्यादा चाहती हूं। मैं एक सफल व्यक्ति बनना चाहती हूं और मैं केवल एक चीज तक सीमित नहीं रहना चाहती।”

 

LIVE TV