Bad Girl बनने के लिए बेताब हैं प्रियंका

मुंबई | प्रियंका चोपड़ा हालीवुड फिल्मों में निगेटिव रोल से शुरुआत कर रही हैं। ‘बेवॉच’ में विलेन के रोल पर प्रियंका का कहना है कि उन्हें ‘बुरा होना’ पसंद है। प्रियंका इस फिल्म में विक्टोरिया लीड्स की रोल में हैं। उन्होंने इंटाग्राम पर ‘बेवॉच’ के डायरेक्टर सेठ गॉरडन के साथ फोटो भी शेयर की है।

 प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा  को बुरा होना पसंद है

प्रियंका ने फोटो कैप्शन में लिखा, “लगता है कि मुझे बुरा होना बहुत पसंद है।” प्रियंका की फिल्म 1990 के दशक में आने वाली लोकप्रिय टीवी श्रृंखला ‘बेवॉच’ पर आधारित है। इस फिल्म में हॉलीवुड के स्टार्स में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन भी हैं।

सात खून माफ’ में निगेटिव रोल के लिए स्क्रीन अवार्ड जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका ने कहा, ‘मुझे निगेटिव रोल करना ज्यादा पसंद है। मैं समझती हूं कि इन किरदारों में ज्यादा मजा आता है।’

इससे पहले भी प्रियंका 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘एतराज’ में अपने निगेटिव रोल की वजह से फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि फिल्म में एक छोटा सा रोल भी आपको शिखर तक पहुँचाता है।

यह कोई पहली बार नहीं कि प्रियंका अपने निगेटिव रोल के लिए सुर्खियों में छायी हैं। करियर के शुरआती दौर में ‘अंदाज़’ मूवी से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था।

 

LIVE TV