प्रियंका ने वीडियो शेयर कर बनाया मां का बर्थडे स्‍पेशल

प्रियंका चोपड़ामुबई| बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपनी मां मधु चोपड़ा के लिए दिल जीत लेने वाला संदेश साझा किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी मां ‘बिल्कुल चट्टान’ की तरह हैं। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, “हैप्पी बर्थडे मां। आप पूरी तरह मेरे लिए चट्टान की तरह हैं। मुझे ईमानदारी और मूल्यों के पाठ पढ़ाने के लिए आपको धन्यवाद। बहुत-बहुत प्यार।”

प्रियंका ने अपनी मां मधु के साथ कंपनी पर्पल पेब्बल पिक्च र्स के साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसित मराठी हास्य फिल्म ‘वेंटिलेटर’ का निर्माण किया।

यह भी पढ़ें: ‘हसीना पार्कर’ का टीजर लॉन्‍च

प्रियंका इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आ चुकी हैं। यह सेठ गोर्डन द्वारा निर्देशित है। इसमें उन्होंने विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभाई है।

‘बेवॉच’ में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 1990 के इसी नाम के लोकप्रिय धारावाहिक का रूपांतरण है।

 

 

LIVE TV