अपने अफेयर पर प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा

मुंबई: क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा चर्चाओं में रहती हैं, चाहे वह फिल्म हो या मैगजीन का कवर पेज। वह हर जगह अपनी एक अलग छाप छोड़ती हैं। प्रियंका ने अपने फैंस के दिल में एक खास जगह बना ली है, जिसे कोई और उनसे छीन नहीं सकता। हॉलीवुड में भी उन्होनें एक अलग पहचान बना ली है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ज़िन्दगी से जुड़ा यह खुलासा कर सबको चौंका दिया है। प्रियंका रिलेशनशिप में तो रहीं हैं, लेकिन आज तक किसी को डेट नहीँ किया।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा का इंटरव्यू

प्रियंका ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्‍होंने कभी भी किसी को डेट नहीं किया है। वह हमेशा ही रिलेशनशिप में जरूर रही हैं। यह बहुत ही मुश्किल होता है। आप किसी को पसंद करते हैं, उसके बारे में बात करते हैं, आप उसे रिझाते हैं और आप एक रिश्ते में बंधते हैं। आप एक दूसरे के प्रति जवाबदेह होते हैं। वहीं डेटिंग में कोई जवाबदेही नहीं होती है।

यह भी पढ़ें; लक्मे फैशन वीक के रैंप पर उतरेंगी ये मॉडल्स

उन्‍होंने कहा ‘हे भगवान, मैं नहीं जानती हूं कि मैं कभी यह कर पाउंगी’. उन्होनें कहा जबतक उनकी शादी नहीं हो जाती तबतक वह अकेली रहेंगी

प्रियंका का नाम कई एक्‍टर्स के साथ जोड़ा जा चुका है। शाहिद कपूर और हरमन बावेजा के साथ रिलेशनशिप को लेकर प्रियंका सुर्खियों में रह चुकी हैं। वहीं करियर के शुरूआती दिनों में अक्षय कुमार के साथ भी उनके अफेयर की खबरें आती रहती थीं।

यह भी पढ़ें; कुणाल जयसिंह ने लीनेश की नाक तोड़ी

यह भी पढ़ें; मुंबई की सड़कों पर दिखे बॉलीवुड के करन-अर्जुन

LIVE TV