प्रियंका चोपड़ा के 37वें जन्मदिन पर निक जोनस ने कुछ इस अदांज मे किया बर्थडे विश…

18 जुलाई 1982 में जमशेदपुर  में जन्मी प्रियंका चोपड़ा ने गुरूवार को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और अदाओँ से लाखों लोगों के दिलों को जीता। मिस वर्ल्ड से लेकर अब तक के सफर ने उन्हे एक अलग ही मुकाम दिया है. उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर दुनिया भर में देश का नाम रौशन किया। जन्मदिन के इस खास मौके पर बॉलीवुड सहित हॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाईयां दी। 

priyanka

अमेरिकी  कलाकार एवं सिगंर निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को बड़े ही अलग अंदाज में बर्थडे विश किया हैंदरअसल निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका की कुछ साड़ी पहने हुए तस्वीर शेयर की। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने लाइट पिंक कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी हैं और साथ ही आंखों में चश्मा लगाई हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए निक ने प्रियंका के लिए बेहद प्यारभरा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा- मेरी दुनिया की रोशनी। मेरा पूरा दिल। मुझे तुमसे प्यार है, मेरी जान। जन्मदिन की शुभकामनाएं।

https://www.instagram.com/p/B0EIZIrnDNE/

बॉलीवुड में उन्होंने द हीरो: स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003) से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड सहित कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसबंर में जोधपुर के ताज उम्मेद भवन पैलेसमें अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी रचाई। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की उम्र में करीब 10 साल का फर्क है।

खेत से घर जा रहे राहगीर पर बाघ ने किया हमला, दर्दनाक मौत

निक जोनस के साथ प्रियंका की इन तस्वीर को उनके और प्रियंका के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं कमेंट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म की तो वह लंबे समय बाद जल्द बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं।  

 

 

 

 

LIVE TV