प्रियंका गांधी फंडिंग करके उत्तर प्रदेश में चलवा रहीं पत्थर- स्वतंत्र देव सिंह

REPORT:-AJAY MISHRA/BARIELLY

नागरिकता संशोधन कानून CAA को लेकर लोगो को जागरूक करने के लिये आज भाजपा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज बरेली पहुचे। बरेली के पुराना शहर स्थित बालजती स्कूल में एक गोष्ठी के दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए है की प्रियंका प्रदेश में फंडिंग करके पथराव करवा रही है।

 स्वतंत्र देव सिंह

प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की प्रियंका राजस्थान, मध्यप्रदेश क्यों नही जाती। प्रियंका गांधी प्रदेश में दंगा करवाना चाहती है, हिंसा करवाना चाहती है। प्रियंका फंडिंग करके यूपी में पत्थर चलवा रही है।  जो प्रदेश 3 साल से शांति से चल रहा था उस प्रदेश में अशांति फैला रही है। उन्होंने कहा की अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी प्रदेश में हिंसा फैला रहे है। ये लोग जातिपात की राजनीति करते है। उन्होंने कहा की सपा, बसपा और कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक ने जो काम नही किया, जिसके कारण लोग नारकीय जीवन जी रहे थे,  जो लोग 70 सालो से ऐसा नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे थे, पहली बार ऐसे नेता ने जन्म लिया जिसने caa कानून बना दिया। उन्होंने कहा ये कानून नागरिकता देने के लिए है ये किसी मुसलमान को निकालने के लिए नही है।

बुलंदशहर में एम्बुलेंस ड्राइवरों का प्रदर्शन, पिछले 3 माह से नहीं मिला है वेतन

उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बरेली के पुराना शहर स्थित बालजती स्कूल में CAA की जानकारी देते हुए कहा की ये कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नही बल्कि नागरिकता देने के लिए है। उन्होंने कहा की अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में जो प्रताड़ित हिंदू हैं उनको वापस लाने के लिए यह एक नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कानून लाकर एक मदद का काम किया है। जिससे ऐसे लोगो को प्रधानमंत्री आवास या राशन कार्ड से लेकर जो भी सरकारी सुविधाएं आम लोगों तक मोहिया होती है सरकार द्वारा वह उन्हें मिल सके। हालांकि विपक्ष समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेता उत्तर प्रदेश में माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा की बंटवारे के समय में दोनों देश की सरकारो ने ये निर्णय लिया था की पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू की देखभाल वहां की सरकार करेगी और हिंदुस्तान में रहने वाले मुसलमानों की देखभाल हिंदुस्तान की सरकार करेगी। हिंदुस्तान के अंदर कोई भी मुस्लिम व्यक्ति प्रधानमंत्री जज या किसी पद पर कार्य कर सकता है। लेकिन पाकिस्तान में एक भी हिंदू सभासद तक नहीं बन सकता।

 

LIVE TV