प्रियंका की पहले दिन ही धमाकेदार एंट्री, ‘बहनजी’ को पछाड़ हो गई आगे

लखनऊ। कांग्रेस में नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी आधिकारिक रूप से राजनीति में एंट्री कर चुकी हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राहुल गांधी के साथ रोड शो से ठीक पहले ट्विटर पर प्रियंका गांधी की एंट्री हुई।

प्रियंका गांधी वाड्रा नाम से बने इस वेरिफाइड अकाउंट पर फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ ही घंटों में प्रियंका के 75000 से ज्यादा फॉलोवर हो चुके हैं। फॉलोअर्स के मामले में प्रियंका ने हाल ही में ट्विटर पर एंट्री करने वाली बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) चीफ मायावती को भी पीछे छोड़ दिया है।

आपको बता दें कि 22 जनवरी को मायावती के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट का ऐलान किया गया था। हालांकि, अब तक मायावती के फॉलोअर्स की संख्या 76000 के पार ही पहुंच पाई है। वहीं प्रियंका गांधी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सोमवार शाम 5 बजे तक 79000 से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। जहां मायावती ने ट्विटर सपॉर्ट के अलावा किसी और को ट्विटर पर फॉलो नहीं किया है।

पिकअप वैन के अचानक पलटने से हुआ दर्दनाक सड़क हादसा,इतनों की मौत

वहीं, प्रियंका ने राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी, अशोक गहलोत, अहमद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सुरजेवाला और सचिन पायलट को फॉलो किया है।

LIVE TV