देश लौटने के बाद प्रियंका ने की बाजीराव के साथ पार्टी, देखें तस्वीरें

प्रियंका और रणवीरमुंबई : क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा की वतन वापसी के बाद वह फुल पार्टी मूड में नजर आ रही हैं. न्यूयॉर्क से लौटने के बाद प्रियंका ने रणवीर सिंह के साथ जानदार पार्टी की. पार्टी की बेहतरीन तस्वीरें देख कर अंदाजा लग जाएगा कि प्रियंका और रणवीर ने जमकर पार्टी की है.

प्रिंयका कई महीनों से न्यूयॉर्क में रह रही हैं. हाल ही में अमेरिकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी की है.  इस शो में प्रियंका एलेक्स पेरिस के रोल में हैं.

फिल्मकार रितेश सिधवानी ने यह पार्टी रखी थी, जिसमें रणवीर और प्रियंका चोपड़ा के अलावा जोया अख्तर, होमी अदजानिया, नित्या मेहरा और फोटोग्राफर अभीत गिदवानी शामिल हुए थे. प्रियंका चोपड़ा ने पार्टी की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया- ‘दोस्तों के साथ अच्छा समय’.

प्रियंका और रणवीर ने तीन फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. ‘दिल धड़कने दो’, ‘गुंडे’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में साथ काम कर चुके हैं.

खबरों के मुताबिक प्रियंका दस दिन बाद न्यूयॉर्क लौट जाएंगी. वह अपनी हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के प्रमोशन के लिए वहां जाएंगी. इस दौरान प्रियंका बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर अंतिम फैसला लेंगी. इसके साथ ही वह ब्रांड एंडोर्समेंट को भी फाइनल करेंगी.

हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में विक्टोरिया लीड्स के नेगेटिव रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म 10 मई को रिलीज हो रही है.

बीते दिनों रणवीर और दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं. कहीं ऐसा तो नहीं रणवीर अपना गम भुलाने के लिए प्रियंका के साथ चिल कर रहे हैं.

प्रियंका और रणवीर

 

 

LIVE TV