इन दो एक्ट्रेस की एक मिनट की फीस 33 लाख रुपए

प्रियंका और दीपिका मुंबई बॉलीवुड में इस समय ये चर्चा जोरों से चल रही है कि एक्ट्रेसेस फिल्मों के लिए खूब डिमांड करने लगी हैं। हाल में ही कंगना रनौत ने अपनी अगली फिल्म ‘रंगून’ को 11 करोड़ में साइन किया है। लेकिन इसी बीच खबरें आ रही हैं कि गला अवार्ड्स में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने सिर्फ चार मिनट के एक्ट के लिए 1.3 करोड़ रुपए लिए हैं। इस लिहाज से इनके एक मिनट की कीमत 33 लाख रूपए हुई।

प्रियंका और दीपिका

बताया यह भी जा रहा है कि प्रियंका और दीपिका के अलावा कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनको डांस के लिए बड़ा अमाउंट दिया गया है। ख़बरों की मानें तो गाला अवार्ड्स के लिए शो के आयोजकों ने एक सर्वे कराया था कि मेड्रिड में कौन सी बॉलीवुड एक्ट्रेस सबसे ज्यादा पॉपुलर है। इस सर्वे में प्रियंका और दीपिका का नाम सामने आया, जिसके बाद इन दो एक्ट्रेसेस को गाला अवार्ड्स में परफॉरमेंस करने के लिए साइन किया गया।

यह पहली बार हुआ है जब किसी एक्ट्रेस को सिर्फ चार मिनट के लिए 1.3 करोड़ रुपए दिया गया हो। इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस ने स्टेज परफॉरमेंस दी है लेकिन सबसे ज्यादा अमाउंट 70-80 लाख के बीच ही रहा है। यह अमाउंट भी मार्केट में किस एक्ट्रेस की सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी है, इस बात पर डिपेंड करता था।

हॉलीवुड फिल्मों में काम करने की वजह से दोनों एक्ट्रेसेस की ब्रांड वैल्यू बढ़ गई है जिसकी वजह से शो के आयोजक भी इतनी रकम देने से पीछे नहीं हट पाए।

प्रियंका चोपड़ा को पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवाच’ है, वहीं दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘xxx- द जेंडर केज’  है। यह दोनों फिल्में जल्द ही रिलीज़ होंगी।

ख़बरों के मुताबिक दीपिका मेड्रिड पहुंच चुकी हैं। वहीं, प्रियंका भी यहां आने के लिए रवाना हो गई हैं।

इन दोनों ही एक्ट्रेसेस ने इस बारे में कुछ भी नहीं बोला है।

गाला अवार्ड्स सेरेमनी में प्रियंका और दीपिका के अलावा सलमान खान , रितिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिंखा और शिपला शेट्टी भी परफोर्मेंस देंगे।

ख़बरों के मुताबिक इस शो में परफोर्मेंस करने के लिए सलमान ने 5 करोड़ और रितिक ने 3.5- 4 करोड़ तक चार्ज किया है।

 

 

 

LIVE TV