चीन में प्राकृतिक आपदाओं से हुई 113 लोगों की मौत

प्राकृतिक आपदाओंबीजिंग। चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश में मई महीने में प्राकृतिक आपदाओं के कारण 113 लोगों की मौत हुई, 12 लापता हुए जबकि लाखों लोगों के जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा। नागरिक मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि आपदा में बाढ़, आंधी, सूखा, भूकंप, ठंड, बर्फबारी तथा जंगल में आग जैसी घटनाएं शामिल हैं।

प्राकृतिक आपदाओं 17 अरब युआन का नुकसान

प्राकृतिक आपदाओं के कारण लगभग 17 अरब युआन (लगभग 2.6 अरब डॉलर) का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ। लगभग 271,000 लोगों को दूसरे जगह पर शरण लेनी पड़ी, जबकि लगभग 133,000 लोगों को आपात सहायता की जरूरत पड़ी। बयान में कहा गया कि आपदा में 221,000 मकान क्षतिग्रस्त हो गए, लगभग 15,000 मकान नष्ट हो गए तथा 16.7 लाख हेक्टेयर खेत में लगी फसल बर्बाद हो गई।

 

LIVE TV