प्रयागराज गये महंत की जमीन पर हुआ कब्ज़ा, शाही यात्रा को छोड़ की वापसी

कुम्भ स्नान को प्रयागराज गए महंत की सम्पत्ति पर हुआ कब्जे का प्रयास, महंत कुम्भ स्नान व शाही यात्रा को छोड़ वापस आश्रम पहुँचा और उपजिलाधिकारी व पुलिस को दी कब्जे की शिकायत।

महंत हरिचरण दास त्यागीचेला मोहनदास त्यागी ने बताया कि जनपद पौड़ी के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में स्वर्गाश्रम-लक्ष्मण झूला मार्ग पर लक्ष्मण झूला थाने से कुछ ही दूरी पर उनकी लक्ष्मीनारायण मन्दिर की सम्पत्ति है, जिस पर उनकी अनुपस्थिति में क्षेत्र के ही एक विश्वहिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी भारत गगन अग्रवाल/गुप्ता द्वारा कब्जा करने की नियत से लोहे के पिलर डाल दिये गये।

मोदी-शाह की जोड़ी देश के लिए खतरा, अगर लोकसभा चुनाव जीते तो खत्म कर देंगे लोकतंत्र..

महंत हरिचरण दास ने बताया कि वह प्रयागराज (इलाहाबाद) कुम्भ के शाही स्नान के लिए थे इसी बीच उनकी अनुपस्थिति में क्षेत्र के ही विश्वहिंदू परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता भारत गगन अग्रवाल/गुप्ता ने लोहे के पिलर डाल कर कब्जा करने का प्रयास किया है जिसकी सूचना उनको भक्तों द्वारा दी गयी जिसके बाद वह प्रयागराज का शाही स्नान छोड़ कर वापस लौट आये।

एंकर- उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका उक्त सम्पत्ति पर वर्ष 1994 से न्यायालय में वाद चल रहा है, साथ ही उक्त सम्पत्ति पर 26/11/2014 से यथास्थिति के आदेश भी है इसी दौरान भारत गगन अग्रवाल ने उक्त सम्पत्ति पर कब्जे का प्रयास कर न्यायालय की अवमानना की है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन में शिकायत कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।

 

 

LIVE TV