प्रयागराज की सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी भी कोरोना वायरस से हुई संक्रमित

कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसकी जद में प्रयागराज की संसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी भी आ गई हैं। पिछले दिनों लखनऊ में रहने के दौरान उन्हें कुछ तकलीफ हुई तो जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया है। अब उनके संपर्क में आने वाले लोग भी सतर्क हो गए हैं। परिवार के सदस्य भी खुद को क्वारंटाइन कर लिए हैं।

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने को गले में खराश के साथ कुछ तकलीफ की वजह से अपनी जांच कराई थी। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि सांसद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे सभी कार्यकर्ता खुद को होम क्वारंटाइन कर लिए हैं जो पिछले दिनों उनके संपर्क में आए थे। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की भी हिदायत दी। कहा कि अनावश्यक रूप से कहीं भी न जाएं।

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के कार्यक्रम में हुईं थी शामिल

पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह प्रयागराज में शहर पश्चिमी की सड़कों का लोकार्पण करने आए थे। उसी दिन रात में पॉजिटिव आने की सूचना मिली थी। उसके बाद वह लखनऊ लौट गए थे और अस्पताल में भी भर्ती हो गए थे। उस समय एक कार्यक्रम में सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी व प्रयागराज महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी भी उनके साथ थे।

जानकारी मिलने पर सभी ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था। इनके अलावा करीब दो दर्जन सभासदों और पार्टी कार्यक्र्ताओं व सर्किटहाउस के कर्मचारियों ने भी खुद को होम क्वारंटाइन किया था। उधर यमुनापार महानगर अध्यक्ष विभवनाथ भारती भी कोरोना संक्रमित हैं। उनका भी इलाज लखनऊ में चल रहा है। उनके संपर्क में आने वाले पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुद को क्वारंटाइन किया हुआ है।

LIVE TV