प्रत्येक स्तर पर असफल साबित हुई प्रदेश सरकार: समीर सिंह

exclusive-भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में चर्चा के बाद कार्यकर्ताओं ने वाहन
रैली निकाल दिखाई अपनी ताकत

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्य समिति की बैठक चित्रा बैन्केट
हाल मे जिलाध्यक्ष ज्ञान तिवारी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। बैठक को
सम्बोधित करते हुये श्री तिवारी ने आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा रखी और
सभी कार्यकर्ताओ का आवाहन करते हुये कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव गांव
जाकर मोदी सरकार की जनहितकारी नीतियों की चर्चा करे और प्रदेश सरकार
प्रत्येक स्तर पर असफल है यह विस्तार पूर्वक बताये। कार्यक्रम मे बतौर
मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री समीर सिंह ने सम्बोधित करते हुये कहा कि
प्रदेश मे एक विशेष समुदाय की सरकार विशेष समुदाय के लिए कार्य कर रही है
जो कि प्रत्येक स्तर पर फेल है। प्रदेश में चारो ओर भ्रष्टाचार लूट
बलात्कार का बोलबाला है। थानो मे हत्याये हो रही है महिलाऐ सुरक्षित नही
है प्रशासन सरकार के एजेन्ट के रूप मे कार्य कर रहा हैं। किसान, नौजवान,
बेरोजगार परेशान है ऐसी सरकार को सत्ता मे बने रहने का कोई अधिकार नही
है। जनता आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में इनको जरूर सबक सिखायेगी।
प्रदेश की जनता भाजपा की ओर आस भरी निगाहो से देख रही है। भाजपा अपने
कार्यकर्ताओ के बलबूते पर ही प्रदेश मे पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी
इसमे कोई सन्देह नही है। बैठक को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित ने
सम्बोधित करते हुये कहा कि आज नहरे सूखी है। किसान को बीज खाद पानी नही
मिल रहा है किसान परेशान है। प्रदेश मे चारो तरफ लूट घसोट का वातावरण है
जनता की परवाह कोई नही कर रहा है। ऐसी स्थित मे भाजपा ही एक विकल्प है
इसलिए सभी कार्यकर्ता मिशन 2017 की तैयारी मे जुट जाये और पूर्ण बहुत की
सरकार प्रदेश मे बनाये। बैठक के उपरान्त वाहन झण्डा दिवस रैली को उक्त
नेताओ के द्वारा राजा कालेज मैदान से झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली
में सैकडों की संख्या में वाहन शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुये भाजपा
के नारे लगाते हुये निकले। जिससे शहर में पूरा वातावरण भाजपा मय हो गया।
उपरोक्त कार्यक्रम मे आनन्द दीक्षित, रामेन्द्र शुक्ला, राहुल मिश्रा,
दिनेश शर्मा, सत्य प्रकाश मिश्रा, राकेश राठौर, सलिल सेठ, ओम प्रकाश
मिश्रा, रीति सिंह, किरन बाला चैधरी, आशीष मिश्रा, पूनम मिश्रा, भानू
सिंह, नैमिष रतन तिवारी, दीपक सिंह, पवन पंतौजा, इण्डिया सिंह, रामकिसन
भार्गव, अजय भार्गव, सुरेश राही, मनोज त्रिवेदी, मनोज चैधरी, रामकरन
रावत, रामबक्स रावत, लक्ष्मी मौर्या, इन्दू सिंह चैहान आदि लोग उपस्थित
रहे।





LIVE TV