पॉलीटेक्निक ओवरब्रिज के बाद अब एक और पुल धंसा

पॉलीटेक्निक ओवरब्रिजलखनऊ। राजधानी में पुल धंसने की घटनाएं थम नहीं रहीं। 1090 चौराहे से पालीटेक्निक चौराहे की तरफ आगे बढ़ने पर समतामूलक चौराहे के पास पड़ने वाले पुल की सड़क धंस गई है। सड़क धंसने से आवागमन बाधित हो गया है, जिससे यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले पॉलीटेक्निक ओवरब्रिज भी धंस चुका है जिसकी मरम्‍मत का काम चल रहा है।

पॉलीटेक्निक ओवरब्रिज भी धंस चुका

कुछ दिनों पहले शहर के व्यस्त पुलों में से एक पॉलीटेक्निक ओवरब्रिज के धंसने की घटना भी सामने आई थी। इस खतरे के टलने के कुछ ही दिन बीते थे कि शहर के गोमती नगर स्थित फ्लाईओवर के धंसने का मामला सामने आया। पुलों के निर्माण में घटिया सामग्री मिलाये जाने की पोल लगातार खुल रही है।

इसी कडी में मंगलवार की दोपहर समतामूलक चौराहे स्थित फ्लाईओवर में अचानक बड़ा गढ्ढा बन गया। राहगीर इस घटना को देख सहम गए। लोगों ने उस रास्ते से आना जाना छोड़ दिया। मौके की जानकारी निर्माण निगम को मिली और वहां आवाजाही बंद करवा दी गई। राजधानी लखनऊ में ख़राब मटेरियल से बने पुलों का सच सामने आ रहा।

LIVE TV