पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में 2 नेवी अफसरों की मौत

कोच्चि की नियमित उड़ान के दौरान रविवार को एक ग्लाइडर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में नौसेना के दो कर्मियों की मौत हो गयी। आपको बता दें कि नौसैनिक शक्ति ग्लाइडर रोज की ही तरह से आज भी ट्रेनिंग पर था। आईएनएस गरुड़ से उसने जिस दौरान उड़ान भरी तभी ये हादसा सामने आया। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गयी। हादसे में जिन दो जवानों की मौत हुई वह लेफ्टिनेंट राजीव झा और नेवी ऑफिसर सुनील कुमार हैं।

रक्षा प्रवक्ता की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह हुई जिसमें दो बहादुर जवानों को खो दिया गया। जानकारी में बताया गया कि नौसैनिक शक्ति ग्लाइडर एक नियमित अभ्यास कर रहा था और सुबह आईएनएस गरुड़ से उड़ान भरी थी। जिसके बाद सुबह तकरीबन 7 बजे थोप्पुमडी नौसैनिक अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

LIVE TV