पेरिस से उड़ा विमान क्रैश, 66 यात्री थे सवार

पेरिसपेरिस| पेरिस से काहिरा जा रहे मिस्त्र एयरलाइन्स का एक विमान गुरुवार की सुबह हवा में गायब हो गया | मिस्त्र एयरलाइन्स ने दोपहर करीब 12 बजे इस बात की पुष्टि की कि प्लेन क्रैश हो चुका है| न्यूज़ एजेंसी एपी से मिली जानकारी के अनुसार विमान में 66 यात्री सवार थे। इनमें विमान के क्रू मेम्बर भी शामिल हैं|

पेरिस के लिए खतरे की घंटी

स्काई न्यूज़ अरबिया के अनुसार गुरुवार सुबह पेरिस से काहिरा जा रहे इस विमान से आखिरी बार तब संपर्क हुआ था जब यह ग्रीस शहर के ऊपर बादलों के बीच उड़ रहा था| उस समय यह विमान एथेंस से लगभग 40 मिनट की दूरी पर था|

इस घटना के बाद मिस्त्र के उड्डयन विभाग में हडकंप मच गया था| आनन-फानन में मिस्त्र एअरपोर्ट अथॉरिटी ने काहिरा हवाई अड्डे पर अलर्ट जारी कर दिया है|

विमान के गायब होने के पीछे भी आईएसआईएस का हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही थी| हालाँकि बाद में विमान क्रैश कि पुष्टि हो गयी|

चूँकि प्लेन किसी युद्ध क्षेत्र के ऊपर नहीं उड़ रहा था इसलिए अथॉरिटी यह भी मान रही है कि प्लेन में कोई तकनीकी समस्या आई होगी या किसी यात्री की नापाक हरकत की वजह से भी ऐसा हो सकता है|

 

LIVE TV