फिर दहल उठा पेरिस, हुई गोलीबारी, एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

पेरिसपेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस को एक बार फिर से आतंकियों ने अपना निशाना बनाया है। पेरिस से बड़ी खबर आ रही है, जहां पर गोलीबारी हुई है। ये हमला सेंट्रल पेरिस एरिया में हुआ है, जहां पर पुलिस को निशाना बनाया गया था। पेरिस का यह एरिया खासतौर से शॉपिंग स्‍ट्रीट के रूप में पहचाना जाता है। रॉयटर्स के हवाले से खबर आई है कि पेरिस में स्थित एक Champs Elysees पर फायरिंग हुई है।

इस घटना में 2 पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि वहीं इंटीरियर मिनस्ट्री ने बताया है कि दूसरे पुलिस वाला अभी जिंदा है लेकिन वो गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा एक अन्य पुलिस वाला भी घायल है। बताया जाता है कि Champs Elysees के पास तैनात पुलिस कर्मियों ने जब गनमैन को रोकने की कोशिश की तो उसने उन्हें ही अपनी बंदूक का निशाना बनाया। पुलिस के मुताबिक बताया जाता है कि इस मामले में दो अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।

इस हादसे के बाद पुलिस ने सभी लोगों को घटना स्थल से दूर जाने को कहा है। यह हमला फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण के मतदान से तीन दिन पहले किया गया है। चुनाव को देखते हुए पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल Champs Elysees के पास काफी अफरा तफरी मची है। हाल ही इस खबर से संबंधित वीडियो भी सामने आए हैं।

घटना स्थल के एक चश्मदीद के मुताबिक लोगों ने पुलिस ऑफीसर्स पर हमला किया। उसने बताया कि एक हमलावर गाड़ी से बाहर निकला और मशीन गन से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। हाल ही फ्रांस के गृह मंत्री ने घटना की जानकारी देते हुए कहा है कि पुलिस ने भी गोलीबारी में जवाबी गोलीबारी कर हमलावर को मार गिराया है। वहीं दूसरे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अरैस्ट वारंट निकाला है, जो कि वेल्जियम से आया है।

LIVE TV