मायावती ने मनाया 61वां जन्मदिन, जिन राज्यों में चुनाव नहीं, वहां लोगों की करेंगी मदद

पूर्व मुख्यमंत्रीलखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहीं हैं। जिसके तहत बसपा सुप्रीमो ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। बसपा सुप्रीमो के जन्मदिवस पर बसपा ‘जन कल्याण दिवस’ मना रही है।

प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन की शुरुआत में मायावती ने कहा कि “चुनाव की तारीख तय होने के बाद बसपा पूरे दमखम के साथ चुनाव में उतर रही है”। उन्होंने आगे कहा कि, हमारे प्रत्याशी चुनाव में जीत हासिल करेंगे। मायावती ने आगे कहा कि, हमारे पार्टी के लोग बहुत सादगी में मेरा जन्मदिन मना रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कहा कि, देश में 5 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, जिन राज्यों में चुनाव नहीं हैं, वहां कार्यकर्ता जरुरतमंदों की मदद कर, मेरा जन्मदिन मनाएं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी कार्यकर्ताओं को उनके जन्मदिवस को जन कल्याण दिवस के रूप में मानाने का भी आदेश दिया।

LIVE TV