पूर्व भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का मामला

पूर्व भाजपा विधायकगुरुग्राम| दिल्ली के पूर्व भाजपा विधायक विजय जॉली पर एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर पूर्व विधायक ने यौन शोषण किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। दक्षिणी दिल्ली की निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि गुरुग्राम में इस महीने की शुरुआत में जब वह जॉली के साथ आई थी, तब उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन शोषण किया गया।

पूर्व भाजपा विधायक पर लगी कई धाराएं

उसने कहा कि वह जॉली को तीन साल से जानती थी और यह घटना 10 फरवरी को घटित हुई।

जानकारीे के अनुसार, जॉली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 328 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह 2003 से 2008 तक साकेत से भाजपा के विधायक थे।

जॉली ने इसके पहले आरोप लगाया था कि उसे महिला और उसका पति उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं।

पुलिस ने 10 दिन पहले पति-पत्नी के खिलाफ खेड़की दौला पुलिस थाने में जबरन वसूली का मामला दर्ज किया था।

LIVE TV