पूरे देश में फैली मोदी लहर, पंजाब में डूबी…

पंजाब में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। जहां एक तरफ सत्तारूढ़ दल कांग्रेस है तो दूसरी तरफ अकाली-बीजेपी गठबंधन। वहीं आम आदमी पार्टी भी रेस में है।

पूरे देश में फैली मोदी लहर, पंजाब में डूबी...

Punjab Election Result @ 01:55 PM: भाजपा के प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी अमृतसर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गुरजीत औजला से 43922 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Punjab Election Result @ 01:30 PM: फरीदकोट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद सादिक अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी और शिअद उम्मीदवार गुलजार सिंह रानिके से 22,000 मतों से आगे चल रहे हैं।

Punjab Election Result @ 01:20 PM: पटियाला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रनीत कौर शिअद प्रत्याशी सुरजीत सिंह रखरा के खिलाफ 38,000 ये अधिक मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।

Punjab Election Result @ 01:00 PM: पंजाब में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सोशल मीडिया पर टिप्‍पणियां भी शुरू हो गई हैं। टि्वटर पर एक यूजर ने नतीजों पर लिखा- पंजाब अकेला राज्य है जहां कांग्रेस बाकी पार्टियों से आगे चल रही है। राहुल गांधी ठीक कहते हैं, पूरा पंजाब नशे की गिरफ्त में है।

Punjab Election Result @ 12:30 PM: गुरदासपुर में भाजपा की सीट पर सनी देओल ने 45995 वोट से बढ़त बना ली है। वहीं पटियाला में कांग्रेस की परनीत कौर 67346 वोट से आगे हैं। अमृतसर में कांग्रेस की गुरजीत औजला ने 29036 वोटों से बढ़त बनाई है।

Punjab Election Result @ 12:10 PM: पंजाब लोकसभा चुनाव के नतीजों पर वहां के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह अपने आवास पर 3:30 बजे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करेंगे। पंजाब राज्य में कुल 22 जिले है। पंजाब को मालवा, माझा और दोआबा नामक तीन क्षेत्रो में विभाजित किया गया है। पंजाब के मालवा क्षेत्र में 11 जिले है। क्षेत्र के मुख्य जिलो में लुधियाना, मोहाली, संगरूर, भटिंडा, और पटियाला है। पठानकोट, अमृतसर और दुरदासपुर माझा जिले में शामिल है। पंजाब के दोआबा क्षेत्र में होशियारपुर, जालंधर, नवानशहर और कपूरथला शामिल हैं।

Punjab Election Result @ 12:00 PM:  पूरे देश में मोदी लहर के बावजूद पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की आंधी के सामने विरोधी चित हो गए। रुझानों में कांग्रेस को 10 सीटें मिल रही हैं। बीजेपी गुरदासपुर और होशियापुर सीट पर आगे है।

Punjab Election Result @ 11:45 AM: गुरदासपुर लोकसभा सीट से फ‍िल्‍म अभिनेता सनी देओल आगे चल रहे हैं। इस सीट से अभिनेता विनोद खन्‍ना चार बार बीजेपी के टिकट पर सांसद रहे थे। सनी देओल की बढ़त पर फैंस खुश हैं। ट्व‍िटर पर फैंस ट्वीट कर रहे हैं कि “ढाई किलो का हाथ पड़ ही गया”

Punjab Election Result @ 11:25 AM: आनंदपुर साहिब सीट से कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं। आनंदपुर साहिब सीट 2008 में बनी। पहले यह होशियारपुर और फिर रोपड़ का हिस्सा रही थी। यहां से अभी तक 7 बार शिअद और 6 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहं अकाली दल-भाजपा के प्रेम सिंह चंदूमाजरा सांसद हैं। वह दूसरी बार मैदान में हैं और उनकी टक्‍कर कांग्रेस के मनीष तिवारी से है। आप कैंडिडेट नरेंद्र शेरगिल और पीडीए के बिक्रम सोढी भी मुकाबले में हैं।

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट@ 11:20 AM: लोकसभा चुनावों के नतीजों/रुझानों में पूरे देश में मोदी लहर दिख रही है, वहीं पंजाब में कांग्रेस मजबूत दिखाई दे रही है। 13 सीटों वाले प्रदेश में कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है और अकाली को 2 सीटों पर आगे चल रही है।

Punjab Election Result @ 11:15 AM: कांग्रेस की ओर से पटियाला से श्रीमती परनीत कौर, आनंदपुर साहिब से पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी, अमृतसर से निवर्तमान सांसद गुरजीत सिंह औजला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद सुनील जाखड़ तथा संगरूर से आम आदमी पार्टी के निवर्तमान सांसद भगवंत मान की इस चुनाव में राजनीतिक किस्मत तय होनी है।

Punjab Election Result @ 11:05 AM: पंजाब में संगरूर ने बचायी आम आदमी पार्टी की लाज। लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है और वर्तमान सांसद भगवंत मान 25000  वोट से आगे चल रहे हैं। भगवंत की टक्कर में एनडीए के ढींढसा के बेटे परिमंदर सिंह से है। जबकि कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों भी टक्कर दे रहे हैं। इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्‍प है।

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट@ 11:00 AM:  पंजाब की 13 सीटों गुरदासपुर, अमृतसर , संगरूर , पटियाला ,होशियारपुर , फतेहगढ़ साहिब , फरीदकोट , आनंदपुर साहिब , लुधियाना , फिरोजपुर ,खडूर साहिब और जालंधर में मुख्य मुकाबला कांग्रेस तथा शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) गठबंधन में है।

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट@ 10:55 AM:  जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह 18120 वोट से आगे, वहीं बठिंडा लोकसभा सीट से NDA की हरसिमरत कौर बादल आगे चल रही है। होशियारपुर से सोमप्रकाश 3255 वोट से भाजपा आगे चल रहे हैं।

Punjab Election Result @ 10:50 AM: खडूर साहब से 2221 वोट से जसवीर सिंह गिल कांग्रेस आगे वहीं, लुधियाना से सिमरजीत सिंह बैंस 304 वोट से एलआईपी आगे। संगरूर से कांग्रेस के केवल ढिल्लों कांग्रेस 199 वोट से आगे तो पटियाला से कांग्रेस की परनीत कौर 1158 वोट से आगे।

Punjab Election Result @ 10:45 AM: पंजाब में लोकसभा के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है तो, अकाली को 3 और AAP को केवल 1 सीट पर बढ़त है।  पंजाब में अंतिम दिन 19 मई को एक ही चरण में मतदान हुआ था। अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला 2610 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि केंद्रीय राज्‍यमंत्री हरदीप पुरी पीछे चल रहे हैं।

Punjab Election Result @ 10:40 AM: पंजाब की फिरोजपुर संसदीय सीट से सुखबीर सिंह बादल आगे चल रहे हैं। मतगणना में वह 41000 की लीड लेकर चल रहे हैं। यह सीट पांच बार से शिअद के पास है। 2014 में यहां से बीजेपी-शिअद के टिकट पर शेर सिंह घुबाया सांसद बने थे और इस बार वह कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं।

Punjab Election Result @ 10:30 AM: पंजाब के गुरदासपुर से अभिनेता और बीजेपी के प्रत्‍याशी सनी देओल आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती आठ बजे से शुरू हुई थी। इस सीट से अभिनेता विनोद खन्‍ना चार बार बीजेपी के टिकट पर सांसद रहे थे।

Punjab Election Result @ 10:00 AM: पंजाब पर्यटन के लिहाज से भी काफी समृद्ध है। यहां पर्यटकों की रुचि के कई स्थान हैं। इनमें अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, दुर्गियाना मंदिर, तथा जलियांवाला बाग, पटियाला में किला अंदरून और मोती बाग राजमहल, हरिके पट्टन में आर्द्र भूमि प्रमुख हैं। पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण संगोल तथा छतबीर चिड़ियाघर, आम खास बाग में मुगलकालीन स्मारक परिसर और सरहिंद में अफगान शासकों की कब्रें और शेख अहमद का रोज़ा शरीफ, जालंधर में सोदाल मंदिर तथा महर्षि बाल्मीकि की विरासत की स्मारक भी प्रमुख स्‍थान हैं।

Punjab Election Result @ 09:30 AM:  सनी देओल ने गुरदासपुर सीट पर धुआंधार प्रचार किया था। अब उन्‍हें भी नतीजों का इंतजार है। मतदान के बाद वह हरियाली भरे वातावरण में बिताने के लिए मनाली पहुंचे थे। यहां उन्‍होंने चुनावी थकान मिटाई और खूबसूरत स्थान पर कॉटेज में रुके। वे एक निजी चाटर्ड विमान से भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे। उसके बाद वाहन के माध्यम से मनाली की ओर रवाना हुए।

Punjab Election Result @ 09:00 AM: पंजाब राज्य में कुल 22 जिले है। पंजाब को मालवा, माझा और दोआबा नामक तीन क्षेत्रो में विभाजित किया गया है। पंजाब के मालवा क्षेत्र में 11 जिले है। क्षेत्र के मुख्य जिलो में लुधियाना, मोहाली, संगरूर, भटिंडा, और पटियाला है। पठानकोट, अमृतसर और दुरदासपुर माझा जिले में शामिल है। पंजाब के दोआबा क्षेत्र में होशियारपुर, जालंधर, नवानशहर और कपूरथला शामिल हैं।

Punjab Election Result @ 08:18 AM:  2014 के चुनाव की बात करें तो एनडीए को यहां छह सीटें मिली थीं। एनडीए को खडूर साहिब, आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर, बठिंडा, गुरदासपुर और होशियारपुर सीटें मिली थीं। अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर सीट पर हुआ उपचुनाव कांग्रेस ने जीत लिया।

Punjab Election Result @ 08:15 AM:  पंजाब राज्‍य में 19 मई को अंतिम चरण में वोट डाले गए थे। यहां 14 लोकसभा सीटों के लिए 314 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। यहां 254 पुरुष और 24 महिला उम्‍मीदवार हैं। कुल वोटर 2,07,81,211 हैं जिनमें पुरुष वोटर 1,09,50,735,  महिलाएं 9,82,916 और थर्ड जैंडर के 560 वोटर हैं। मतगणना शुरू हो चुकी है। अब रुझानों का इंतजार है।

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट@ 08:10 AM:  आनंदपुर साहिब सीट 2008 में बनी। पहले यह होशियारपुर और फिर रोपड़ का हिस्सा रही थी। यहां से अभी तक 7 बार शिअद और 6 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहं अकाली दल-भाजपा के प्रेम सिंह चंदूमाजरा सांसद हैं। वह दूसरी बार मैदान में हैं और उनकी टक्‍कर कांग्रेस के मनीष तिवारी से है। आप कैंडिडेट नरेंद्र शेरगिल और पीडीए के बिक्रम सोढी भी मुकाबले में हैं।

Punjab Election Result @ 08:00 AM: फरीदकोट सीट आप के खाते में है। 2014 में रिटायर्ड प्रोफेसर साधू सिंह ने आप से जीत दर्ज की थी। वह पौने दो लाख वोट से जीतकर संसद पहुंचे थे। इस बार जैतो से जीते विधायक मास्टर बलदेव बागी होकर पीडीए की टिकट पर आप को टक्‍कर दे रहे हैं। वहीं शिअद एससी विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सामाजिक सुरक्षा मंत्री गुलजार सिंह रणिके को शिअद ने उतारा है।

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट@ 07:55 AM: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की टिकट पर किरण खेर (Kirron Kher) चंडीगढ़ से चुनाव लड़ रही हैं। किरण खेर ने 2014 के लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ सीट से जीत दर्ज की थी। किरण खेर (Kirron Kher) का मुकाबला कांग्रेस के नेता पवन बंसल (Pawan Bansal) से है।

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट@ 07:50 AM: 22 उम्मीदवारों वाली फतेहगढ़ साहिब सीट पर दो रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों के बीच मुकाबला है। अकाली दल ने रिटायर्ड आईएएस अफसर दरबारा सिंह गुरु और कांग्रेस ने रिटायर्ड आईएएस अफसर डॉ. अमर सिंह को मैदान में उतारा है। ये दोनों अच्‍छे दोस्‍त हैं। दोनों को पीडीए के इंजीनियर उम्मीदवार मनविंदर सिंह ग्यासपुरा से टक्‍कर मिल रही है।

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट@ 07:40 AM:  संगरूर सीट से इस बार 25 उम्‍मीदवार मैदान में है। 2014 में यह सीट आप के खाते में गई थी और भगवंत मान यहां से सांसद बने थे। भगवंत की टक्कर में एनडीए के  ढींढसा के बेटे परिमंदर सिंह से है। जबकि कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों भी टक्कर दे रहे हैं। इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्‍प है।

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट@ 07:30 AM:  पंजाब की फिरोजपुर संसदीय सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्‍प है। इस सीट में 3 जिलों के 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 16 लाख 18 हजार 419 मतदाता वाली इस सीट पर 22 उम्मीदवार के बीच मुकाबला है। यह सीट पांच बार से शिअद के पास है। 2014 में यहां से शेर सिंह घुबाया सांसद बने थे। इस बार शिअद से खुद सुखबीर बादल चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी से कांग्रेस में आए शेर सिंह घुबाया से है।

Punjab Election Result @ 07:25 AM: बठिंडा सीट पंजाब की सबसे हाईप्रोफाइल सीट मानी जाती है।  दो दशक से इस पर बादल परिवार का कब्‍जा है। इस सीट पर इस बार 27 उम्मीदवार मैदान में है। मुख्‍य मुकाबला एनडीए की हरसिमरत कौर और कांग्रेस के अमरिंदर राजा के बीच है। 2009 में यहां से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह को हराकर हरसिमरत पहली बार लोकसभा पहुंची थी। पंजाब की राजनीति में दलबदलू नेता की छवि वाले सुखपाल खैहरा और आप नेता बलजिंदर कौर की दावेदारी भी मजबूत है।

Punjab Election Result @ 07:20 AM: लुधियाना सीट पर 22 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। इस बार शिअद-भाजपा प्रत्याशी महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ब्रांड मोदी के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्‌टू से है। रवनीत 2014 में इस सीट से सांस बने थे। लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत बैंस भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट@ 07:15 AM: पंजाब की जालंधर सीट पर काउंटिंग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आठ बजे मतगणना शुरू होगी। मतगणना केंद्र के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है।

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट@ 07:10 AM: जालंधर सीट की बात करें तो यह कांग्रेस का अभेद्य किला है। इस बार अकाली दल ने यहां सिख चेहरा चरणजीत सिंह अटवाल को उतारा है। 2014 में यहां कांग्रेस के चौधरी संतोख सिंह ने अकाली दल के पवन कुमार टीनू को 70,981 वोटों से हराया था। कांग्रेस ने एक बार फ‍िर अब फिर संतोख को प्रत्‍याशी बनाया है। इस सीट पर प्रमुख मुकाबला कांग्रेस और अकाली दल में हैं जबकि यहां 19 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट@ 07:05 AM: अमृतसर सीट पर 2017 में उपचुनाव हुआ क्‍योंक‍ि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने और विधानसभा पहुंच गए। उपचुनाव में कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने एनडीए के राजिंदर मोहन को 1,99,189 वोट के अंतर से हराया। 2014 में मोदी लहर के बावजूद भाजपा यह सीट हार गई थी, इसलिए इसे काफी अहम माना जा रहा है।

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट@ 07:00 AM: पंजाब में अमृतसर सीट पर सर्वाधिक उम्‍मीदवार हैं। यहां कुल 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि टक्‍कर कांग्रेस और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई नजर आ रही है। इस समय ये सीट कांग्रेस के पास हैं। 2014 में आम चुनाव में यहां से कैप्टन अमरिंदर भाजपा के अरुण जेटली को हराकर संसद पहुंचे थे।

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट@ 06:55 AM: पंजाब देश के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में हरियाणा तथा राजस्थान है। पंजाब को भारत के अन्न भंडार तथा देश में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय के लिए भी जाना जाता है।

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट@ 06:50 AM: गुरदासपुर सीट पर कुल उम्मीदवार 15 हैं, लेकिन टक्‍कर सनी देओल, सुनील जाखड़ और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पीटर मसीह चीदा में है। असल टक्कर सिर्फ सनी देओल और सुनील कुमार के बीच लग रही है।

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट@ 06:45 AM: पंजाब में पूरे देश की निगाहें गुरदासपुर सीट पर हैं। यहां भाजपा ने सुपरस्टार सनी देओल को मैदान में उतारा इसके चलते यह सीट सबसे हाईप्रोफाइल सीट बन गई है। सनी का मुकाबला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से है। यहां से फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना चार बार सांसद रह चुके हैं।

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट@ 06:40 AM: 13 लोकसभा सीटों वाले पंजाब में 19 मई को आखिरी चरण में मतदान हुए। यहां कांग्रेस-आम आदमी पार्टी और अकाली-बीजेपी गठबंधन में त्रिकोणीय मुकाबला है। जहां कांग्रेस और आप ने सभी 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं शिरोमणि अकाली दल ने 10 और बीजेपी ने 3 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस यहां से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं राज्य में दूसरे नंबर की पार्टी आप भी यहां से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगाए हुए है। 2014 में कांग्रेस, आप और अकाली दल ने यहां 4-4 सीटें जीती थीं, जबकि 1 सीट बीजेपी को मिली थी। 2014 में अमृतसर में हारने वाली बीजेपी इस बार जीत दर्ज करना चाहेगी, जबकि गुरदासपुर में 2014 वाला प्रदर्शन दोहराना चाहेगी।

कर्नाटक: जेडीएस के राज्य अध्यक्ष विश्वनाथ दे सकते हैं अपने पद से इस्तीफा

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट@ 06:30 AM: पंजाब में मतदान से पहले कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने 1984 के सिख दंगों को लेकर विवादित बयान दिया। पित्रोदा के इस बयान पर सिख समुदाय में नाराजगी पैदा हुई। पंजाब में कांग्रेस से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है लेकिन उसकी सीटें यदि कम होती हैं या उम्मीद के हिसाब से वह सीटें जीतने में असफल होती है तो इसके लिए बहुत हद तक पित्रोदा के बयान को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। पंजाब में भाजपा कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी का लाभ उठाना चाहती है।

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट 2019 Latest News

लोकसभा सीट                            कांग्रेस                         अकाली दल-बीजेपी             आम आदमी पार्टी
अमृतसर                         गुरजीत सिंह औजला                हरदीप सिंह पुरी (BJP)  कुलदीप सिंह धालीवाल
आनंदपुर साहिब                   मनीष तिवारी                      प्रेम सिंह चंदूमजरा                नरिंदर सिंह शेरगिल
भटिंडा                       अमरिंदर सिंह राजा वारिंग              हरसिमरत कौर बादल           बलजिंदर कौर
फरीदकोट                     मोहम्मद सादिक                         गुलजार सिंह रानिके               साधु सिंह
फतेहगढ़ साहिब                डॉ. अमर सिंह                          दरबारा सिंह गुरु                  बलजिंदर सिंह चौंडा
फिरोजपुर                         शेर सिंह घुबाया                         सुखबीर सिंह बादल              हरजिंदर सिंह काका
गुरदासपुर                          सुनील जाखड़                          सनी देओल (BJP)    पीटर मसीह चेदा
होशियारपुर                    राजकुमार चब्बेवाल                      सोम प्रकाश   (BJP)   डॉ. रवजोत सिंह
जालंधर                          संतोख सिंह शौधरी                       चरणजीत सिंह अटवाल        जोरा सिंह
खादूर साहिब                 जसबीर सिंह गिल (डिंपा)                बीबी जागिर कौर                मनजिंदर सिंह सिद्धू
लुधियाना                          रवनीत सिंह बिट्टू                       महेश इंदर सिंह ग्रेवाल        तेजपाल सिंह
पटियाला                                परनीत कौर                           सुरजीत सिंह रखारा            नीना मित्तल
संगरूर                             केवल सिंह ढिल्लों                         परमिंदर सिंह ढिंढसा        भगवंत मान

LIVE TV