पूरी दुनिया में मनाया गया योग दिवस तो देखिए पाकिस्तान में क्या हुआ

नई दिल्ली। 21 जून को पूरी दुनिया में विश्व योग दिवस मनाया गया। पीएम मोदी ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रांची में लगभग 30,000 लोगों के साथ योग किया। यहां प्रभात तारा मैदान में लगभग 45 मिनट तक योग सत्र चला। पीएम मोदी ने सत्र से पहले अपने संबोधन में कहा, “योग हमेशा शांति और सद्भाव से जुड़ा रहा है। मैं लोगों को योग अपनाने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं लोगों से इसे जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह करता हूं।”

पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं रहा
जहां पूरी दुनिया में योग दिवस की धूम रही तो पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं रहा। बता दें कि पाकिस्तान में विश्व योग दिवस पर लोगों ने योग किया और उससे काफी प्रभावित दिखे। पाकिस्तान की जर्नलिस्ट नाइला इनायत ने इसको लेकर पाक के एक न्यूज चैनल की वीडियो क्लिप भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की।

वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा है कि लोग योग कर रहे हैं और इसे करने के फायदे बता रहे हैं। लोगों ने कहा कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में योगा ने एक्टिव रहने में मदद की है।

योग दिवस पर राहुल गांधी ने इस तरह उड़ाया भारतीय सेना का मजाक !

वीडियो में एक महिला ने कहा कि, योगा से आपकी हड्डियों को मजबूत करने में सहायता मिलती है। इसके अलावा एक और शख्स ने कहा कि प्राइवेट जॉब में काफी तनाव रहता है, योग करने से इस तनाव से हमें राहत मिली है।

LIVE TV