पुलिस ने मास्क न लगाए जाने पर वसूल किया जुर्माना

पुलिस ने बिना मास्क लगाए निकले लोगों के खिलाफ चेकिग अभियान चलाया। मास्क न लगाए जाने पर संबंधित से जुर्माना वसूल किया और चेतावनी देकर छोड़ दिया।

नगर कोतवाल रामप्रकाश यादव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर, अस्पताल चौकी परिसर, कानूनगोपुरा, डीएम तिराहा, झिगहाघाट पर चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने व बिना मास्क मिले लोगों से तकरीबन 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। टीम में कानूनगोपुरा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार यादव, चौकी प्रभारी अरविद शर्मा शामिल रहे। कैसरगंज : थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कैसरगंज में चेकिग अभियान चलाया। मास्क न लगाने पर लगभग 50 लोगों से जुर्माना वसूला गया। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, अमर सिंह रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं। शारीरिक दूरी का ध्यान रखें तथा हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोएं व सैनेटाइज करें। महसी : प्रभारी निरीक्षक हरदी आरपी यादव के नेतृत्व में चहलारीघाट पर चेकिग अभियान चलाकर 40 लोगों से चार हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। चौकी प्रभारी अशोक सिंह ने महाराजगंज में अभियान चलाकर 20 लोगों से 2000 व चौकी प्रभारी अजय पांडेय ने महसी में अभियान चलाया। बिना मास्क के मिले 15 लोगों से जुर्माना वसूला। बौंडी एसओ सुभाषचंद्र सिंह ने बौंडी, बंधा तिराहा, साईं गांव, सेमगढ़ा में अभियान चलाकर बिना मास्क मिले 40 लोगों से चार हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।

LIVE TV