पुलिस कस्टडी से फरार अपराधी बदन सिंह बद्दो गाजियाबाद से गिरफ्तार

दिल्ली के कुख्यात अपराधी बदन सिंह बद्दो के फरार होने में मदद करने वाले मुख्य आरोपी पपीत बड़ला को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बद्दो गाजियाबाद से गिरफ्तार

गौरतलब है कि 28 मार्च 2019 को कुख्यात बदन सिंह बद्दो को फतेहगढ़ पुलिस मेरठ लेकर आई थी। दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल से बद्दो पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इस मामले में फतेहगढ़ के दरोगा देशराज त्यागी, संतोष कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, ओमवीर व भूपेंद्र सिंह के अलावा बद्दो के साथियों समेत 17 लोगों को नामजद किया गया था।

जानिए आखिर कौन हैं MP महुआ मोइत्रा, जो संसद में सिर्फ 10 मिनट के भाषण से छा गई..

बदन सिंह बद्दो पर ढाई लाख और सिकंदर पर 25 हजार का इनाम है। पुलिस ने विदेश भागने से रोकने के लिये दोनों का रेड कार्नर नोटिस भी जारी किया है। मेरठ निवासी अधिवक्ता रविंद्र सिंह की वर्ष 1996 में हत्या कर दी गई थी। अदालत ने रविंद्र हत्याकांड में बद्दो को दोषी करार दिया था।

रविंद्र को इंसाफ दिलाने के लिए उसके भाई अधिवक्ता देवेंद्र सिंह लगे हैं। देवेंद्र सिंह ने बताया कि सिकंदर ने अपने पिता बद्दो के सहयोगी आरोपी जवाहरलाल के जरिये हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। जिसको कोर्ट ने रद्द कर दिया।

LIVE TV