ये 7 आहार बढ़ाएं पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या, बढ़ती है प्रजनन क्षमता

ऐसा माना जाता है कि पुरुषों की प्रजनन क्षमता शुक्राणुओं की क्वालिटी पर निर्भर करती है। स्पर्म के एक सैंपल में शुक्राणुओं की संख्या को ही स्पर्म काउंट कहा जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति के एक मिलीलीटर स्पर्म में 1.5 करोड़ से 20 करोड़ शुक्राणु होते हैं। पिछले कुछ समय में पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी में काफी गिरावट आई है। इसका कारण लोगों की जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी है। कुछ ऐसे आहार हैं जो पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। आइए आपको बताते हैं किन आहारों का सेवन आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकता है।

ये 7 आहार बढ़ाएं पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या, बढ़ती है प्रजनन क्षमता

सौंफ खाएं

सौंफ को आयुर्वेद में पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। सौंफ के अर्क को पुराने समय से स्पर्म की क्वालिटी और संख्या बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाता रहा है। अपने आहार में सौंफ को शामिल करें। खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके खाने से आपका खाना अच्छी तरह पचता है और स्पर्म भी बढ़ता है। इसके अलावा आप रोजाना रात में सोते समय एक चम्मच सौंफ खाकर सोएं। सौंफ मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है।

नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, गोलाबारी में एक जवान शहीद, 6 गंभीर घायल…

गाजर का सेवन करें

पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में गाजर बहुत फायदेमंद है। हार्वर्ड युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि गाजर में पाने जाने वाला तत्‍व पुरुषों की प्रजन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। शोध के मुताबिक गाजर में केरोटीन नामक रसायन पाया जाता है जो शुक्राणुओं की संख्‍या को न सिर्फ बढ़ाता है बल्कि उनकी गुणवत्‍ता भी बढ़ता है। इस शोध में यह भी कहा गया कि सभी नारंगी और पीले रंग की सब्जियों में यह गुण होता है।

अश्वगंधा की जड़ है कमाल

अश्वगंधा को सेक्सुअल कमजोरी के लिए रामबाण माना जाता है। अश्वगंधा की जड़ों को पीसकर आप इसका पाउडर बना सकते हैं या बाजार में मिलने वाले अश्वगंधा पाउडर खरीद सकते हैं। अश्वगंधा के सेवन से न सिर्फ स्पर्म की संख्या बढ़ती है बल्कि ये उसकी क्वालिटी को भी बढ़ाता है। पुरुषों ही नहीं महिलाओं में भी इन्फर्टिलिटी को दूर करने के लिए अश्वगंधा बहुत फायदेमंद है।

अलसी और मछली में ओमेगा-3

सैलमन मछली और अलसी के बीजों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मददगार होते हैं। मछली के तेल में सबसे ज्यादा ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है इसलिए आप इसको भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। शाकाहारी आहारों से ये पोषक तत्व नहीं मिलता है। अगर आप मछली नहीं खा सकते हैं, तो मछली के तेल के सप्लीमेंट्स का सेवन करें।

मल्टी विटामिन्स के लिए खाएं ये आहार

प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए पुरूषों को मल्‍टीविटामिन्स की जरूरत होती है। फॉलिक एसिड, विटामिन 12 और सेलेनियम जैसे पोषक तत्‍व प्रजनन क्षमता को बढ़ाते है। ये विटामिन्स आपको कई तरह के आहारों से मिल सकते हैं। इसलिए अपने दैनिक आहार में मल्‍टीविटामिन्स को शामिल करें। दूध, दही, दालें, अंडे, चिकन, बादाम, काजू, फल और सब्जियों का सेवन करके आप मल्‍टीविटामिन्स की आपूर्ति कर सकते हैं।

इन सब्जियों से मिलेंगे जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स

प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले आहार में एंटीऑक्सीडेंट शामिल है। एंटीऑक्‍सीडेंट जैसे ग्लूटाथियॉन और क्रिप्टोसेनथिन प्रजनन की ताकत को बढ़ाते हैं। ऐसे आहार जो एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर हों, उनका सेवन करना चाहिए। एंटीऑक्‍सीडेंट सबसे ज्‍यादा हरी सब्जियों, टमाटर, हरी मिर्च, रंगीन सब्जियों जैसे- गाजर, चुकंदर, मशरूम आदि, और संतरे में मिलते हैं। इसलिए इन आहार का सेवन अधिक मात्रा में कीजिए।

BCCI की बैठक आज, IPL 2019 के लिए हो सकते हैं ये अहम फैसले

विटामिन डी है जरूरी

विटामिन डी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है, विटामिन डी का सेवन करने से हड्डियां तो मजबूत होती हैं साथ ही ये विटामिन पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्‍या भी बढ़ाता है। विटामिन डी सेक्‍स हार्मोन प्रोजेस्‍ट्रोन और एस्‍ट्रोजन के स्‍तर को बढ़ाता है जिससे गर्भधारण की संभावना बढ़ती है। विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत सूर्य की रोशनी है इसलिए रोज थोड़ा समय धूप में जरूर गुजारें। इसके अलावा अंडा, डेयरी उत्‍पाद, चिकन, मछलियां विटामिन डी के प्रमुख स्रोत हैं।

LIVE TV