अमेरिकी दोस्‍त को बचाने में फंसे रूसी राष्‍ट्रपति, रूसी बालाओं को बताया सबसे बेहतरीन

पुतिननई दिल्‍ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वजह है उनका एक विवादित बयान जो उन्होंने एक इंटरव्यू् के दौरान दिया है।

इस इंटरव्यू में पुतिन ने कहा कि रूस की सेक्स वर्कर्स सबसे बेहतरीन होती हैं। पुतिन ने ये बात अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सेक्स टेप विवाद के सवाल पर कही।

यह भी पढ़े : कैश आते ही निकली कैशलेस की हवा, 70 प्रतिशत जनता ने दिया कांग्रेस का साथ

कुछ मीडिया रिपोर्टस में तो यहां तक कहा जा रहा है कि रूस के पास एक ऐसा सेक्स टेप है जिसमें डोनाल्ड ट्रंप सेक्स वर्कर्स के साथ हैं। पुतिन ने इस आरोप को साफ-साफ नकारते हुए कहा कि उन्‍हें नहीं लगता कि इस विवाद में कोई भी सच्चाई है।

यह भी पढ़े : चीन से पुराना हिसाब चुकता करेगा पाकिस्तान, सूद समेत लौटाएगा कर्ज

रूस के राष्ट्रपति का कहना है कि, ‘ट्रंप कई सालों तक ब्यूटी कांटेस्ट से जुड़े रहे हैं और इस दौरान वह कई सुंदर लड़कियों से मिले होंगे। वे कॉफी समझदार शख्स हैं। मुझे नहीं लगता कि वे किसी होटल में जाकर सेक्स वर्कर से मिले होंगे और ऐसे किसी विवाद में फंसे होंगे। इसके आगे उन्‍होंने कहा कि हालांकि रूस की सेक्स वर्कर्स सबसे बेहतर होती हैं।’

LIVE TV