पीएम मोदी हेग में बोले- पासपोर्ट का रंग कोई सा भी हो, हमारे पूर्वज एक हैं

मोदीनीदरलैंड। नीदरलैंड के हेग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। यहां पीएम ने तीन हजार भारतीयों को संबोधित किया। मोदी मंगलवार को ही नीदरलैंड पहुंचे। पीएम ने यहां कहा कि पासपोर्ट का रंग बदलने से खून के रिश्ते नहीं बदलते।

पूरे यूरोप में नीदरलैंड वह देश है जहां दूसरे सबसे ज्यादा भारतीय प्रवासी हैं। पासपोर्ट का रंग कोई सा भी हो, हमारे पूर्वज एक हैं। सालों बाद भी प्रवासी भारतीयों में देश जिंदा है। हर हिंदुस्तानी दुनिया के हर कोने में राष्ट्रदूत हैं। जो जड़ों से जुड़ा हो उसे कोई नहीं हिला सकता। भारत का कर्ज चुकाने से बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है। हमारे बीच में दूरी नहीं है। मेरे देश में सवा सौ करोड़ लोग देश चलाते हैं। जनभागीदारी से देश कई गुना प्रगति कर सकता है, तेज गति से प्रगति कर सकता है।

मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

पीएम मोदी ने बताया कि नई सरकार ने जनभागीदारी को प्राथमिकता दी। आज दाल के भाव इतने कम हो गए कि कोई पूछता ही नहीं है। किसानों ने दाल की खेती बढ़ाई तो सस्ती हुई गरीब की थाली, खेती की महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, भारत की विकास यात्री में महिलाओं की भागीदारी, जन धन खातों में ज्यादातर महिलाओं के खाते खुले, मुद्रा योजना से जॉब मांगने वाला जॉब देने वाला बने, 7 करोड़ लोगों ने मुद्रा योजना का फायदा उठाया।

 

LIVE TV