भारत को युद्ध की ओर धकेल रहे हैं पीएम मोदी, दिग्विजय ने दिए सबूत
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया है. दिग्विजय सिंह का कहना है कि बीजेपी सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक फायदे के रूप में भुनाना चाहती है. पीएम मोदी भारत-पाकिस्तान के बीच जंग कराना चाहते हैं.
दिग्विजय कहते हैं कि युद्ध के व्यापारी मोदी, धीरे-धीरे भारत को पाकिस्तान से युद्ध जैसी स्थिति में ले जा रहे हैं। उनके पास आने वाला यूपी विधानसभा चुनाव जीतने का बस यही विकल्प बचा है। ऐसा रहा तो जल्द ही हम एक बड़े युद्ध की ओर पहुंच जाएंगे, जिसके नतीजे बहुत ही खतरनाक होंगे।
किसी भी युद्ध से देश की अर्थव्यवस्था, समाज और संस्कृति को नुकसान पहुंचाती है। भारत देश इस समय तेजी से आगे बढ़ रहा है इसलिए यह समय युद्ध का नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो हम बहुत पीछे चले जाएंगे जहां से वापस आना मुश्किल होगा।