Ram Mandir Bhoomi Pujan Live Update:पीएम मोदी पहुंचे अयोध्या,जय श्री राम के नारों से गुंजी रामनगरी

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर भूजन की घड़ी अब नजदीक आ गयी है। भूमि पूजन के लिए भगवान राम की नगरी अयोध्या सजकर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके है।

अयोध्या में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हनुमानगढ़ी जाएंगे जहां पूजा करेंगे। दोपहर 12 बजे रामजन्मभूमि परिसर जाएंगे।भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त 12.44 बजे है। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

राम जन्मभूमि परिसर और आसपास के क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया है। राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपीजी ने अपने हाथों में ले ली है। सुरक्षा के लिहाज से सेक्यूरिटी कोड से एंट्री का प्रबंध किया गया है।

LIVE TV