पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई गाथा लिखी : आशुतोष टण्डन

हापुड़ जनपद में भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ने कहा कि भाजपा ने अपने वादों को पूरा करने का काम किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने काफी तरक्की की है। अब से पहले जो हालात थे उनको देखकर विकास की गति तेज होगी ऐसा अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई गाथा लिखी है।

कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी विकास काफी तेजी के साथ हुआ है और देश के सभी प्रदेशों में उत्तर प्रदेश उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने और आने वाले चुनाव को लेकर पूरी तरह से कमर कसने का आह्वान किया। इस अवसर पर  सांसद राजेंद्र अग्रवाल एवं क्षेत्रीय विधायक विजयपाल आढ़ती ने भी अपने विचार रखे। इससे पहले भाजपाइयों ने कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन का जोरदार स्वागत किया।

LIVE TV