पीएम मोदी की सबसे बड़ी जीत, अमेरिका ने दिया वो, जिसका इंतजार हर भारतीय कर रहा था

अमेरिका नेवॉशिंगटन। अमेरिका ने भारतीय सेना द्वारा की पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करते हुए कहा है कि उरी हमले के बाद भारत की कार्रवाई को वह आत्मरक्षा के अधिकार के अंतर्गत रखता है। ये बयान वाइट हाउस की तरफ से जारी किए गए हैं। इसके साथ-साथ, वाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहा है कि इस साल के अंत तक भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता मिल जाए।

वाइट हाउस के दक्षिण एशिया मामलों के प्रभारी पीटर लावोय ने पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा कि कश्मीर के मुद्दे को अफगानिस्तान में शांति के मुद्दे से जोड़ना पाक की मूर्खता है। उन्होंने आगे कहा कि  भारत-अमेरिका संबंध अमेरिका के लिए बहुत प्रगतिशील हैं। उन्होंने विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच इस संबंध को मजबूत करने में राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन की उपलब्धियां गिनवाईं।

LIVE TV