पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन का वादा महबूबा ने किया

mehbooba-mufti-568def75995d3_l (1)एजेन्सी/जम्मू।जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों से जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कहा है। 

शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने वाली महबूबा मुफ्ती ने मंत्रिमंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनता को नई सरकार से अपार उम्मीदें हैं। 

मंत्रियों तथा अन्य सरकारी मशीनरी की यह जिम्मेदारी है कि वह जनता की आकांक्षाओं को पूरा करें। उन्होंने कहा कि आज के समय में जनता बहुत ही चौकस और होशियार है। यदि जनप्रतनिधि ठीक से काम नहीे करेंगे तो जनता अगले चुनाव में उन्हे सबक सिखाएगी। 

मुफ्ती ने कहा कि मंत्रियों को सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि राज्य के हर क्षेत्र की जनता की समस्याओं और कठिनाइयों को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता विकास, सुशासन और भ्रष्टाचारमुक्त शासन है। 

प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता को त्वरित और निर्बाध सेवा मिलनी चाहिए। उनकी सरकार का उद्देश्य पारदर्शी ज़वाबदेह प्रशासन देकर जनता की भलाई करना है।

LIVE TV