जानें घर पर ‘पान आइसक्रीम’ बनाने का आसान तरीका

आइसक्रीम का नाम सुनते ही सभी की जुबां पर पानी आ जाता है। बच्चे हो या बूढ़े सभी आइसक्रीम खाने के शौकीन होते हैं। खासकर बच्चे उन्हें हर फ्लेवर की आइसक्रीम टेस्ट करने का बड़ा शौक होता है। उसी तरह आपके घर में कई लोग होंगे जिन्हे पान खाना बहुत पसंद होगा। तो इस गर्मी के दिन में हम आपके लिए पान और आइसक्रीम से जुड़ी ही रेसिपी लेकर आए हैं। जी हां, आज हम आपको बताएंगे कि घर पर पान आइसक्रीम कैसे बना सकते है।  इसे आप घर के सभी लोगो को खिला सकते है। अगर आपके घर में कोई मेहमान आता है आपके घर में पार्टी हो तो उसमे भी आप ये पान आइस क्रीम बना सकते है…. तो चलिए देखते है की पान आइसक्रीम कैसे बनाते है….

जानें घर पर 'पान आइसक्रीम' बनाने का आसान तरीका

पान आइसक्रीम रेसिपी

खतरे को टक्कर देके बची ब्रह्मास्त्र, सलमान खान के बर्थडे पर होगी रिलीज

सामग्री:

  • पान के 3 पत्ते
  • 2 चम्मच गुलकंद
  • 1 चम्मच सौंफ
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • 3 केले (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 300मि.ली. दूध
  • 2 चम्मच चीनी
  • हरा फूड कलर (चाहें तो)

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले एक मिक्सर जार में पान के पत्तों को काटकर डाल दें, अब इसमें सौंफ, इलायची पाउडर, गुलकंद और केले डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद दूध डालकर एक और बार अच्छे से फेंट लें, आप चाहें तो पेस्ट में जरा सा हरा रंग भी मिला सकते हैं।
  • तैयार पेस्ट को अब एक ट्रे में डालें, ट्रे में आइसक्रीम डालने से प्लास्टिक रैप जरूर लगा लें।
  • ट्रे को ऊपर से भी प्लास्टिल रैप से बंदकर जमने के लिए फ्रिजर में रख दें, लगभग 4-5 घंटे में आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी।
  • अब इसके स्कूप्स निकालकर चेरी की टॉपिंग के साथ ठंडी-ठंडी सर्व करें।

जानिए मार्केट में आने वाला है 20 रुपये का नया नोट, इस बार खास हैं फीचर्स…

नोट:

बिना क्रीम के केले के इस्तेमाल से आइसक्रीम को क्रीमी बनाया जाता है, चूंकि पान की महक काफी तेज होती है, केले फ्लेवर नहीं आएगा।

LIVE TV